Home
Mobile

Xiaomi 14 Series के ग्लोबल लॉन्च का ऐलान, 25 फरवरी को इन दमदार फीचर्स के साथ होगी एंट्री

Xiaomi 14 Series: आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, शाओमी ने अपने 14 सीरीज के लॉन्च का ऐलान कर दिया है। चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी ने अपन सोशल अकाउंट X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट के जरिए इसका खुलासा किया है।

इस दिन होगी एंट्री- इस आगामी फ्लैगशिप सीरीज को ग्लोबल बाजार के साथ 25 फरवरी 2024 को भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपने इस पोस्ट में एक लेंस की इमेज दिखाया है। जिससे उम्दमी की जा रही है कि, कंपनी की आगामी सीरीज कैमरा सेंट्रिक हो सकती है।

Xiaomi 14 Series के ग्लोबल लॉन्च का ऐलान, इन फीचर्स के साथ होगी एंट्री

आको बता दें, कंपनी ने अपने इस सीरीज को पहले ही चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया है, जहां बिक्री के लिए यह फोन उपलब्ध है। जिसके तहत कंपनी ने Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro को लॉन्च किया गया था।

Xiaomi 14 series कीमत- जैसा कि हमने आपको बताया है कि, इस सीरीज को पिछले साल नवंबर में चीन में लॉन्च किया गया था। इसके बेस वेरिएंट की चीन में कीमत 3999 युआन और टॉप मॉडल की कीमत 4999 युआन है। वहीं, इसके प्रो मॉडल की कीमत 6499 युआन तय हुआ था।

Xiaomi 14 Series के ग्लोबल लॉन्च का ऐलान, इन फीचर्स के साथ होगी एंट्री

फोटोग्राफी लवर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है- दरअसल Xiaomi India ने भी अपने X साइट पर इसे पोस्ट किया है। जिससे जानकारी सामने आई है कि, कंपनी ने Leica के साथ हाथ मिलाया है, जो बेहतरीन कैमरा क्वालिटी के साथ आती है।

इससे अब उम्मीद की जा रही है कि, यह आगामी फोन फोटोग्राफी लवर्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। भारत में इस फोन को चीनी वेरियंट के जैसे ही फीचर्स के साथ लाए जाने की संभावना है।

Xiaomi 14 Series के ग्लोबल लॉन्च का ऐलान, इन फीचर्स के साथ होगी एंट्री

Xiaomi 14 series स्पेसिफिकेशन- चीन में उपलब्ध होने के कारण इसके स्पेसिफिकेशन की जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। इन दोनों स्मार्टफोन में यूजर्स को 6.36 इंच 1.5K LTPO एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। जो 120 हर्टज के रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।

कंपनी ने अपने घरेलू बाजार में दोनों ही मॉडल्स को Snapdragon 8 Gen 3 SoC चिपसेट के साथ पेश किया है। जिसे 12 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में Leica ब्रांड के जरिए तैयार किए गए ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 50MP OIS, 50MP टेलीफोटो और 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर से पैक्ड है।

वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस सीरीज को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 4,610 mAh की बैटरी दे सकती है, जो 90W की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi has announced the global launch of its 14 Series. The company will launch this flagship series on 25 February 2024.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X