Home
Mobile

Xiaomi 14 , Xiaomi 14 Pro सबसे तगड़े प्रोसेसर के साथ लॉन्च, कीमत और फीचर्स जान उड़ जाएंगे होश

Xiaomi 14 , Xiaomi 14 Pro Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी ने सभी के इंतजार को खत्म करते हुए अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Xiaomi 14 को इस सीरीज के तहत कंपनी ने अपने दो नए हैंडसेट Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro को पेश किया है। शाओमी के ये नए हैंडसेट अब तक के सबसे पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ बाजार में लाए गए हैं। इसके साथ ही ये हैंडसेट्स लेटेस्ट HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस हैं। फिलहाल इस सीरीज को चाइना में लॉन्च किया गया है। जिसके जल्द ही भारत में भी दस्तक देने की उम्मीद है। तो आइए आपको इस लेटेस्ट स्मार्टफोन्स की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

कीमत

शाओमी के इन न्यूली स्मार्टफोन्स की कीमत की बात की जाए तो Xiaomi 14 के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,999 यानि कि, लगभग 45,000 रुपये है। वहीं Xiaomi 14 Pro के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत की CNY 4,999 यानि कि, लगभग 56,500 रुपये तय हुआ है।

Xiaomi 14 Pro की खासियत

शाओमी 14 प्रो में कंपनी ने 6.73-इंच की K AMOLED 120Hz 12-बिट डिस्प्ले दी है। इसे कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 प्रोसेसर से लैस किया है। यह फोन नए HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम काम करेगा। जिसमें 16GB रैम के साथ 1TB तक स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए शाओमी ने 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सोपर्ट के साथ फोन में 4880mAh की बैटरी शामिल की है।

Xiaomi 14, Xiaomi 14 Pro सबसे तगड़े प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जाने कीमत

Xiaomi 14 की खासियत

शाओमी 14 में 6.36-इंच की 1.5K OLED 12-बिट 120Hz डिस्प्ले मिलेगी, जिसका पीक ब्राइटनेस 3,000nits तक है। यह हैंडसेट 4nm स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 से लैस है। प्रो मॉडल के जैसे Xiaomi 14 को भी कंपनी ने नए yperOS ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें OIS के साथ प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल, सेकंडरी कैमरा 50 मेगापिक्सल और 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,610mAh की बैटरी दी गई है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi 14 Pro has been launched with Qualcomm Snapdragon 8 Generation 3 processor. This phone will work on the new HyperOS operating system. Currently this phone has been launched in China. Which is expected to be launched in India soon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X