Home
Mobile

Xiaomi 14, Xiaomi 14 Pro जल्द Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi 14 Series Launch Date: स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी अपना नया स्मार्टफोन शाओमी 14 सीरीज (Xiaomi 14) को जल्द ही लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। जिसे कंपनी Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ पेश करने वाली है। कंपनी अपने इस सीरीज के तहत अपने दो मॉडल Xiaomi 14 , Xiaomi 14 Pro को लाएगी। आपको बता दें, ये पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसे स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट के साथ दस्तक देगा। लीक रिपोर्ट की मानें तो अपने इस अपकमिंग सीरीज को शाओमी चीन में 27 अक्टूबर को लॉन्च कर सकती है। तो चलिए आपको इस आगामी सीरीज की कीमत से लेकर इसके स्पेक्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Xiaomi 14 की कीमत

Xiaomi 14 की कीमत 54,999 रुपये तय किए जाने की उम्मीद है। वहीं इसके प्रो मॉडल को 64,990 रुपये की कीमत के साथ पे किया जा सकता है। हालांकि ये लीक के आधार पर अनुमानित कीमत है। सही कीमत के लिए आपको इंतजार करना होगा।

Xiaomi 14 सीरीज जल्द Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च

Xiaomi 14 के फीचर्स

Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro ऐसा पहला स्मार्टफोन होगा, जिसे Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स को 12GB रैम के साथ लाया जा सकता है। Xiaomi 14 को 6.4 इंच की स्क्रीन के साथ लाए जाने की उम्मीद है, वहीं Xiaomi 14 Pro को 6.7 इंच की बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है। इसके अलावा फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास और पंच-होल नॉच देखने को मिलेगा। फोटोग्राफई के लिए फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें OIS के साथ तीन 50 मेगापिक्सल के रियर कैमरे होंगे। यह फोन एंड्रॉइड 14 बेस्ड MIUI 15 पर काम करेगा। जिसे पावर देने के लिए इसमें 4860mAh की बैटरी शामिल की जा सकती है, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

Oppo Find N3 Flip भारत में लॉन्च

Oppo Find N3 Flip को कंपनी ने भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। भारत में कीमत ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप भारत में दो कलर वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है, जिसमें क्रीम गोल्ड और स्लीक ब्लैक शामिल है। 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 94,999 रुपये है। इसकी बिक्री भारत में फ्लिपकार्ट (Flipkart) के जरिए से 22 अक्टूबर को शाम 6 बजे से शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत अपने ग्राहकों को कंपनी कई ऑफर्स का लाभ दे रही है। कंपनी एसबीआई कार्ड, आईसीआईसीआई बैंक कार्ड, कोटक महिंद्रा कार्ड, वनकार्ड, बजाज फिनसर्व, टीवीएस क्रेडिट, एचडीएफसी बैंक कार्ड से खरीदारी पर 12,000 रुपये तक का कैशबैक और 24 महीने तक की नो-कॉस्ट-ईएमआई दे रही है। इसके साथ ही कंपनी 8,000 रुपये का ओप्पो अपग्रेड बोनस भी दे रही है। जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 74,999 रुपये कम हो जाएगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The company is preparing to launch Xiaomi 14 and Xiaomi 14 Pro soon with Snapdragon 8 Gen 3 chipset. If this happens, then this will be the first smartphone which will be brought with Snapdragon 8 gen 3 processor.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X