Home
Mobile

Xiaomi 14 Ultra की इन धांसू फीचर्स के साथ जल्द होने जा रही एंट्री, जानें सभी डिटेल

Xiaomi 14 Ultra Price: चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने हाल ही में अपना 14 सीरीज लॉन्च किया है। जिसके तहत कंपनी ने Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro को एक साथ मार्केट में पेश किया था। अब खबर है कि, कंपनी की इस सीरीज के तहत ही अपने नए स्मार्टफोन Xiaomi 14 Ultra को लाने की तैयारियों में जुटी हुई है। जिसे बड़ी बैटरी के साथ जल्द ही पेश किया जा सकता है । आपको बता दें, फिलहाल कंपनी की ओर से इस अपकमिंग हैंडसेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। तो आइए आगे इस फोन को लेकर अब तक सामने आई जानकारी के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

दरअसल चीन के एक फेमस टिप्सटर ने Xiaomi 14 Ultra को लेकर दावा किया है कि, कंपनी अगले साल यानि कि, मार्च 2024 में इसे लॉन्च करेगी। CNMO की एक रिपोर्ट इस बात की भी जानकारी दी गई है कि, Xiaomi के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 5,500 mAh की बैटरी लाए जाने की तैयारी है। जिसमें 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी। इसके स्क्रीन को 2K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ लाया जा सकता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में कंपनी क्वालकॉम के लेटेस्ट प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 3 SoC को शामिल कर सकती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें क्वाड रियर कैमरा यूनिट में 1 इंच Sony Lytia LYT-900 सेंसर भी शामिल किए जाने की उम्मीद है।

Xiaomi 14 Ultra बड़ी बैटरी के साथ जल्द दे सकता है दस्तक

Xiaomi 14 Pro की कीमत

Xiaomi 14 Pro के 12 GB + 256 GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,999 (लगभग 56,500 रुपये), 16 GB + 512 GB वेरिएंट की कीमत CNY 5,499 (लगभग 62,000 रुपये) और 16 GB + 1 TB की कीमत CNY 5,999 (लगभग 68,200 रुपये) तय किया गया है। वहीं Xiaomi 14 के 8 GB + 256 GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,999 (लगभग 50,000 रुपये), 8 GB + 256 GB की कीमत CNY 4,299 (लगभग 48,000 रुपये), 16 GB + 512 GB की कीमत CNY 4,599 (लगभग 52,000 रुपये) और 16 GB + 1 TB की कीमत CNY 4,999 (लगभग 56,000 रुपये) रुपये है। ये दोनों फोन्स White, Rock Blue, Snow Mountain Pink और Classic Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।

Xiaomi 14 Pro के स्पेक्स

इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 2K रेजोल्यूशन (1440x3200 पिक्सल) के साथ 6.73 इंच 2.5D LTPO डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 4nm स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट दिया गया है। इसमें 16GB तक रैम के साथ 1TB तक स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में Summilux लेंस के साथ Leica-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा मिल रहा है। जिसमें OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का हंटर 900 सेंसर , 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा शामिल है। इसके साथ ही इसमें सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 4880mAh की बैटरी दी गई है, जो 120W चार्जिंग सपोर्ट और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Xiaomi 14 Ultra smartphone is likely to have Qualcomm's new Snapdragon 8 Gen 3 SoC as its processor. Its quad rear camera unit may have a 1-inch Sony Lytia LYT-900 sensor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X