Xiaomi 14 Ultra स्मार्टफोन Sony LYT900 कैमरा, पावरफुल बैटरी से होगा लैस, यहां जानिए डिटेल
Xiaomi 14 Ultra Camera: चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी Xiaomi जल्द ही Xiaomi 14 Ultra को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी है। जो इस साल लॉन्च हुए Xiaomi 13 Ultra की जगह लेगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया है। इससे पहले ही एक चीनी टिपस्टर ने इस आगामी स्मार्टफोन के खास स्पेसिफिकेशन को लीक कर दिया है। जिसके अनुसार इस फोन में क्वाड रियर कैमरा यूनिट दिए जाने की खबर सामने आई है। तो चलिए आपको आगे इस अपकमिंग स्मार्टफोन की सभी डिटेल्स बताते हैं।

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने Weibo पर एक पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि, शाओमी के इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा यूनिट दिया जाएगा। इसमें 50 मेगापिक्सल के चार कैमरा शमिल होंगे। जिसमें f/1.63 अपार्चर के साथ Sony LYT900 प्राइमरी कैमरा भी हो सकता है। इसके साथ डुअल टेलीफोटो लेंस भी दिए जा सकते हैं। कंपनी अपने इस डिवाइस को Snapdragon 8 Gen 3 SoC प्रोसेसर और 5,180 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ ला सकती है।
Xiaomi 14 Ultra के स्पेक्स
शाओमी 14 अल्ट्रा को अल्ट्रासॉनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और कर्व्ड स्क्रीन के साथ लाया जा सकता है। कंपनी अपने इस हैंडसेट 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच एमोलेड स्क्रीन दे सकती है, जिसका रिजॉल्यूशन 2K होगा। इसके अलावा इसे Xiaomi 13 Ultra के मुकाबले कुछ अपग्रेड के साथ मार्केट में पेश किया जा सकता है। आपको बता दें, Xiaomi 14 सीरीज के तहत Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro दो स्मार्टफोन को अक्टूबर में ही चीनी बाजार में पेश किया गया है। जिन्हें Snapdragon 8 Gen 3 SoC प्रोसेसर से लैस किया गया है। ये दोनों फोन्स Leica ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ रहे है।
शाओमी ने Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro दोनों स्मार्टफोन्स को Rock Blue, Snow Mountain Pink , Classic Black और White कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया है।


Click it and Unblock the Notifications







