Xiaomi 14 Ultra की कीमतों में भारी गिरावट, अब इतने कम दाम में खरीदने का मौका
Xiaomi 15 सीरीज के लॉन्च से पहले ही Xiaomi 14 Ultra की कीमतों में भारी कटौती की गई है। वर्तमान में इस फोन के सभी वेरिएंट्स पर 500 युआन तक की कटौती की गई है, जो लगभग $68 के समान है।
अब छूट के साथ इस सीरीज की शुरूआती कीमत 5,999 युआन हो गया है। तो चलिए आपको आगे इसकी नई कीमत और स्पेक्स के बारे में बताते हैं।

Xiaomi 14 Ultra की कीमतों में कटौती- शाओमी 14 अल्ट्रा के 12GB/256GB की कीमत पहले 6,499 युआन था, जो कटौती के बाद 5,999 युआन तक हो गया है।
वहीं इसके 16GB/512GB की कीमत पहले 6,999 युआन था, जो अब 6,499 युआन तक हो गया है। जबकि, 16GB/1TB टाइटेनियम जिसकी कीमत पहले 8,799 युआन था, इसे अब ग्राहक 8,299 युआन में खरीद सकते हैं।

Xiaomi 14 Ultra स्पेक्स- फोन में 6.73 इंच का LTPO AMOLED पैनल मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 1440 x 3200 पिक्सल, पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स है। लुक की बात करें तो फोन फ्लैट साइड (टाइटेनियम या एल्युमिनियम) के साथ आता है। इसके डिस्प्ले और बैक पैनल दोनों साइड पर थोड़े घुमावदार हैं।
कंपनी ने इस फोन में बेहतरीन परफॉर्मेंस क लिए स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 फ्लैगशिप चिपसेट दिया है, जिसे LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। USB 3.2 Gen 2 पोर्ट 10Gbps डेटा ट्रांसमिशन और 4K डिस्प्लेपोर्ट आउटपुट को सपोर्ट करता है।
Xiaomi 14 Ultra में क्वाड-रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें सभी का रिजॉल्यूशन 50MP है। मेन सेंसर 1 Sony IMX989 है जो f/1.6-f/4.0 वेरिएबल अपर्चर ऑफर करता है।कैमरा सिस्टम में दो टेलीफ़ोटो लेंस हैं, एक 75mm (3.2x) और दूसरा 120mm (5x)। इसके अलावा, 12mm फ़ोकल लेंथ वाला एक अल्ट्रावाइड है। कैमरा सिस्टम सेंसर के सामने Leica ब्रांडिंग और Leica Summilux लेंस के साथ आता है।
फोटो सॉफ़्टवेयर के मामले में, यह तीसरी पीढ़ी के Leica कलर साइंस और Xiaomi Image Brain 3.0 को एकीकृत करता है और UltraHDR, UltraRAW और UltraZoom बीटा जैसे बेहतरीन फोटोग्राफी फंक्शन को सपोर्ट करता है।
फोन में पावर देने के लिए 5,300 mAh की बैटरी शामिल की गई है, जो 90W वायर्ड और 80W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। डिवाइस में चार्जिंग स्पीड बढ़ाने के लिए समर्पित चिप्स दिए गए हैं।
आपको इस फोन में बैक पैनल के लिए ग्लास और इको-लेदर दो अलग-अलग ऑप्शन मिलते हैं। आपके द्वारा सेलेक्ट की गई सामग्री के आधार पर, फोन का वजन 219.8 / 224.4 / 229.5 ग्राम है, जो सभी 232 ग्राम वाले गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा से हल्का है।


Click it and Unblock the Notifications







