Home
Mobile

Xiaomi के लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन 14 Ultra की पहली सेल लाइव, इतनी कम कीमत में खरीदने का मौका

Xiaomi 14 ultra price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Xiaomi की हाल ही भारत में लॉन्च हुई फ्लैगशिप फोन 14 Ultra की सेल लाइव हो चुकी है। जिसे ग्राहक कई ऑफर्स के साथ कीमत से कम दाम में खरीद सकते हैं। चलिए आपको इस फोन पर मिलने वाले लॉन्च ऑफर्स से लेकर इसकी प्रभावी कीमत और फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Xiaomi 14 ultra की कीमत व ऑफर्स- शाओमी के 16GB रैम व 512GB स्टोरेज की कीमत 99,999 रुपये है। जिसे अभी ग्राहक 5000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर के साथ खरीद सकते हैं।

Xiaomi के लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन 14 Ultra की पहली सेल लाइव, जानें ऑफर्स

हालांकि, इसके लिए यूजर्स को ICICI या फिर HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना होगा। इसके साथ ही शाओमी अपने इस फोन पर 5000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रही है। टोटल यूजर्स इस फोन पर 10,000 रुपये तक के डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं।

Xiaomi 14 ultra की खासियत- इस फोन में आपको 6.73 इंच की LTPO स्क्रीन मिलेगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, क्वॉड एचडी रेजॉल्यूशन और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें HDR10+, Dolby Vision और शाओमी शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन सपोर्ट भी दिया गया है।

Xiaomi के लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन 14 Ultra की पहली सेल लाइव, जानें ऑफर्स

प्रोसेसर की बात करे तो इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC चिपसेट दिया गया है, जो ग्राफिक्स के लिए Adreno 750 GPU के साथ आ रहा है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें Lecia के साथ 50MP Sony LYT 900 का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं दूसरा कैमरा 50MP Sony IMX858 टेलीफोटो सेंसर और तीसरा कैमरा Sony IMX858 पेरीस्कोप लेंस के साथ आ रहा है।

इसके अलावा चौथा बैक कैमरा Sony IMX858 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आ रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,300mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग, 80W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में डुअल सिम, 5G, WiFi 7, WiFi 6W, WiFi 5, Bluetooth 5.4 फीचर्स मिल रहे हैं। यह फोन स्टीरियो स्पीकर सेटअप, अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, डॉल्बी अटम्स और AI फेस अनलॉक फीचर्स के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi 14 Ultra sale live in india via flipkart check price specifications and offers
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X