Home
Mobile

Xiaomi 14 भारत में 1TB स्टोरेज, 16GB रैम के साथ होने जा रहा लॉन्च, पहले ही जान लें सबकुछ

Xiaomi 14 series : शाओमी 14 सीरीज की चीन के बाद अब भारत में भी जल्द एंट्री होने जा रही है। यह स्मार्टफोन इसलिए खास है क्योंकि, यह दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसे क्वालकम के सबसे दमदार चिपसेट Snapdragon 8 Gen 3 के साथ लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही इसमें कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट फोन में कई धांसू फीचर्स शामिल किए है। तो आइए आपको इस स्मार्टफोन की भारत में कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले सभी खासियतों के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Xiaomi 14 भारत में जल्द देगा दस्तक

Xiaomi 14 को BIS (Bureau of Indian Standards) वेबसाइट पर देखा गया है। जिससे इस बात का खुलासा हो चुका है कि, जल्द ही इसे भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। हालांकि इसके भारत में स्पेसिफकेशन को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Xiaomi 14 की कीमत

शाओमी 14 को कंपनी ने चार स्टोरेज वेरियंट में पेश किया है। जिसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत CNY 3,999 यानि (करीब 45,500 रुपये), 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत CNY 4,299 यानि (करीब 48,900 रुपये) , 16GB रैम और 512GB स्टोरेज की कीमत CNY 4,599 यानि (करीब 52,300 रुपये) और 16GB रैम के साथ 1TB स्टोरेज वेरियंट की कीमत CNY 4,999 (करीब 56,900 रुपये) है। भारत में इसकी कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Xiaomi 14 भारत में  1TB स्टोरेज, 16GB रैम के साथ जल्द होगा लॉन्च, जाने

Xiaomi 14 के स्पेसिफिकेशन

शाओमी 14 में 6.36 इंच 1.5K C8 LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके कंपनी ने अब तक के सबसे पावरफुल प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट को शामिल किया है। शाओमी के इस हैंडसेट को चार स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। जिसमें 8GB रैम + 256GB स्टोरेज, 12GB रैम + 256GB स्टोरेज, 16GB रैम + 512GB स्टोरेज और 16GB रैम + 1TB स्टोरेज को शामिल किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 50MP का टेलीफोटो सेंसर मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इसमें 4,610mAh बैटरी दी गई है। फोन 50W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi 14 has a 6.36 inch 1.5K C8 LTPO OLED display, whose refresh rate is 120Hz. Its company has included the most powerful processor till date, Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 chipset. This handset of Xiaomi has been made available in four storage variants. In which 256GB storage to 1TB storage is included.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X