Home
Mobile

Xiaomi 14, Xiaomi 14 Pro की जल्द होने जा रही एंट्री, लॉन्चिंग डेट आई सामने

Xiaomi 14 Series: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने नए सीरीज Xiaomi 14 की लॉन्च का ऐलान कर दिया है। जिसका सभी को बेसब्री से इतंजार था। शाओमी 14 सीरीज से 26 अक्टूबर शाम 7 बजे पर्दा उठने जा रहा है। जिसके तहत कंपनी अपने दो हैंडसेट शाओमी 14 और शाओमी 14 प्रो को पेश करेगी। यह लॉन्च इवेंट चीन के बीजिंग शहर में आयोजित होगा। चीन के बाद Xiaomi 14 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

दो मॉडल्स की होगी एंट्री

शाओमी 14 सीरीज के तहत कंपनी दो स्मार्टफोन Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro को लॉन्च कर सकती है। जिसमें यूजर्स को फ्लैट डिस्प्ले के साथ कर्व्ड एज डिजाइन मिल सकता है। अपने इस आगामी सीरीज को कंपनी क्वॉड कैमरा का सेटअप के साथ ला रही है। हालांकि इससे पहले कंपनी ने अपने Xiaomi 13 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा का सेटअप दिया था। लेकिन Xiaomi 14 को 16GB रैम के साथ पेश करने जा रही है। इसके साथ ही इसे HyperOS का सपोर्ट और MIUI का सपोर्ट भी मिल रहा है।

Xiaomi 14, Xiaomi 14 Pro की जल्द होने जा रही एंट्री,लॉन्च डेट आई सामने

Xiaomi 14 सीरीज के स्मार्टफोन को Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है। जिसका ऐलान 24 अक्टूबर की समिट में किया गया था। जिससे फोन से दमदार परफॉर्मेंस और शानदार एक्सपीरियंस की उम्मीद की जा रही है। इसके साथ ही Xiaomi 14 सीरीज को Leica Summilux लेंस के साथ लाए जाने की बात सामने आई है। ऐसा होता है तो यह पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें Leica Summilux लेंस का इस्तेमाल किया जाएगा।

इसके बैटरी की बात की जाए तो शाओमी 14 में 4600mAh की बैटरी 90W वायर्ड चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग मिलने की संभावना है। स्मार्टफोन में VC कूलिंग सिस्टम, 2-इन-1 मोटर, डुअल स्टीरियो स्पीकर, डुअल-फ्रीक्वेंसी GPS, IR ब्लास्टर फीचर्स मिल रहे हैं। यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आ रहे हैं।

Samsung Galaxy Z Flip 5 रेट्रो वर्जन लीक

सैमसंग ने जुलाई 2023 में अपना गैलक्सी Z फ्लिप 5 लॉन्च किया था। अब इसके नए एडिशन की चर्चा शुरू हो गई है। नए सैमसंग का नया फ्लिप फोन रेट्रो लुक के साथ मॉडर्न फीचर्स से लैस होगा। जिसकी इमेज लीक हो गई है। MsPowerUser के रिपोर्ट के की मानें तो सैमसंग अपना नया फ्लिप फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसका नाम Samsung Galaxy Z Flip 5 Retro Edition होगा। इसके बैक में ब्लैक फिनिश दिया गया है। निचले भाग में ब्लू कलर मैट फिनिश देखा गया है। जो रेट्रो वाइब देता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi 14 series smartphones can be equipped with Snapdragon 8 Gen 3 processor. Along with this, it has come to light that Xiaomi 14 series will be brought with Leica Summilux lens. If this happens, this will be the first smartphone in which the Leica Summilux lens will be used.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X