Xiaomi 14, Xiaomi 14 Pro लेटेस्ट प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 3 के साथ आज होंगे लॉन्च, जानें कीमत
Xiaomi 14 Series Launch: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi आज अपने नए फ्लैगशिप शाओमी 14 सीरीज को लॉन्च करने जा रही है। जिसके तहत कंपनी दो नए हैंडसेट Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro को बाजार में पेश करेगी। इस सीरीज को लेटेस्ट प्रोसेसर snapdragon 8 gen 3 से लैस किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी अपने इस आगामी सीरीज को आज यानि 26 अक्टूबर को चीन में लॉन्च करेगी। जिसे भारतीय बाजार में जल्द लाए जाने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले ही ये फोन अपने खास डिजाइन को लेकर लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है। तो आइए आपको इस फोन की खासियतों से लेकर इसकी कीमत तक से रूबरू करवाते हैं।
Xiaomi 14 सीरीज डिजाइन
Xiaomi अपने इस सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन शाओमी 14 और शाओमी 14 प्रो को लाएगा। इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले के साथ कर्व्ड एज डिजाइन मिल रही है। इसके साथ फोन को क्वॉड कैमरा सेटअप के साथ लाया जा रहा है। कंपनी अपने इस लेटेस्ट फोन Xiaomi 14 को 16GB रैम सपोर्ट के साथ लॉन्च करने जा रही है। जिसमें HyperOS का सपोर्ट भी मिलेगा।

लेटेस्ट प्रोसेसर होगा लैस
आपको बता दें, आपको बता दें, Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro को लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ लाया जा रहा है। इसके साथ ही इसमें AI फीचर्स भी मिल रहा है। शाओमी अपने इस अपकमिंग सीरीज को ब्लैक, व्हाइट, ग्रीन और पिंक चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराएगी।
Xiaomi ने इस बात का खुलासा किया है कि , नए फोन को Leica हाइ-एंड कैमरा (Leica high-end cameras) के प्रीमियम लेंस (Vario-Summilux) के साथ पेश किया जाएगा। Xiaomi 14 series के प्राइमरी कैमरा को 23mm के मेन लेंस, f/1.6 -f/2.2, 14mm फोकल लेंथ के अल्ट्रा वाइड लेंस और 75mm फोकल लेंथ के टेलिफोटो कैमरा से लैस किया जा सकता है।
इसके बैटरी की बात की जाए तो शाओमी 14 में 4600mAh की बैटरी 90W वायर्ड चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग मिलने की संभावना है। स्मार्टफोन में VC कूलिंग सिस्टम, 2-इन-1 मोटर, डुअल स्टीरियो स्पीकर, डुअल-फ्रीक्वेंसी GPS, IR ब्लास्टर फीचर्स मिल रहे हैं। यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications







