Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Ultra भारत में लॉन्च, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल
Xiaomi 14, Xiaomi 14 Ultra Price : शाओमी ने अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप सीरीज 14 को भारतीय बाजार में भी लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत कंपनी ने अपने दो नए फोन Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Ultra को एक साथ पेश किया है।
इस फोन को लेटेस्ट प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट के साथ लाया गया है। जो 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ आएगा।

इसमें कंपनी ने 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,610mAh बैटरी दी है। तो चलिए आपको इस फोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Xiaomi 14, Xiaomi 14 Ultra की कीमत: शाओमी 14 के कीमत की बात करें तो इसके 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये तय हुआ है। वहीं शाओमी 14 अल्ट्रा के 16GB रैम + 512GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट को 99,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।

अगर आप भी इस फोन को खरीदना चाहते है तो आपको बता दें, शाओमी 14 की बिक्री 11 मार्च से शुरू होने जा रही है। जबकि 14 अल्ट्रा को आप ग्राहक 12 अप्रैल से खरीद सकेंगे। हालांकि, 14 अल्ट्रा की प्री-बुकिंग 11 मार्च से शुरू होगी। प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 9 अप्रैल से यह फोन मिलने लगेगा।
कंपनी अपने इन दोनों फोन्स पर ग्राहकों को बैंक ऑफर्स का भी लाभ दे रही है। अगर आप भी इस फोन को खरीदना चाहते हैं, तो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और अमेजन से इसे खरीद सकते हैं। कलर ऑप्शन की बात करें तो शाओमी 14 को जेड ग्रीन, मैट ब्लैक और क्लासिक व्हाइट 3 कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Xiaomi 14, Xiaomi 14 Ultra के स्पेक्स: शाओमी 14 में आपको 6.36 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। जो FHD+ पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है।
यह हैंडसेट क्वालकॉम के बिल्कुल नए स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस है, जिसे बेहतर प्रदर्शन के लिए 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50MP के मेन कैमरा से लैस है।

इसके साथ ही इसमें 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिल रहा है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,610mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आ रहा है। जिसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4 , वाई-फाई 7 और इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन बॉक्स के बाहर एंड्रॉयड 14 पर आधारित हाइपर OS पर चलेगा।
वहीं शाओमी 14 अल्ट्रा की बात करें तो इसे 6.73 इंच की डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। इसमें कंपनी ने स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट दिया है।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 4 कैमरे दिए गए हैं। जिसमें मेन कैमरा 50MP का, 50MP का अल्ट्रा वाइड, 50MP का टेलीफोटो और 50MP का एक अन्य कैमरा शामिल है। इसके अलावा सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी है, जो शाओमी 14 के समान 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications







