लॉन्च से पहले Xiaomi 14T Pro की कीमत लीक, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi कल यानी 26 सितंबर को अपना नया फोन Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro लॉन्च करने वाली है। हालांकि, इनके ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही कीमत पर से पर्दा उठ चुका है।
कंपनी अपने इस आगामी फोन Xiaomi 14T को MediaTek Dimensity 8300 Ultra प्रोसेसर और Xiaomi 14T Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ SoC चिपसेट देगी। आइए आगे इनकी कीमत से लेकर खासियतों तक की डिटेल्स जानते हैं।

सबसे पहले आपको बता दें, Xiaomi 14T सीरीज को कल बर्लिन में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे लॉन्च किया जा रहा है। सामने आई लेटेस्ट लीक के अनुसार Amazon इटली ने गलती से Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro की कीमत डिटेल्स और प्रमोशनल ऑफर पब्लिश कर दिया। हालांकि कंपनी ने उसे साइट से हटा दिया है। लेकिन इसी बीच कुछ लोगों ने इसका स्क्रीनशॉट ले लिया।
रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi कथित तौर पर 26 सितंबर से लेकर 31 अक्टूबर के बीच इन फ्लैगशिप फोन्स के लिए एक खास प्रमोशनल ऑफर चलाएगी। इतना ही नहीं Redmi Pad Pro और 120W चार्जर को ग्राहक इस दौरान फ्री में ले सकेंगे।
नई लीक में खुलासा हुआ है कि, Xiaomi 14T Pro के 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 800 यूरो यानी (लगभग 75,000 रुपये) और 512GB वेरिएंट मॉडल के लिए 900 यूरो (लगभग 85,000 रुपये) होगी।
हालांकि, Xiaomi 14T की कीमत डिटेल्स अमेजन इटली की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन एक पुराने लीक की मानें तो इस फोन की कीमत 650 यूरो (लगभग 60,000 रुपये) के करीब तय की जा सकती है।
लीक्स के अनुसार Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro में कंपनी 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले देगी। जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 4000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और Xiaomi Shield Glass प्रोटेक्शन के साथ आएगा।
परफॉर्मेंस के लिए Xiaomi 14T में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8300 अल्ट्रा चिपसेट और 14T Pro में डाइमेंसिटी 9300+ चिपसेट दिया जा सकता है।
ये दोनों फोन्स Android 14 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS के साथ पेश किए जा सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए इनमें ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता हैं। इसके साथ ही इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications







