थाइलैंड में जल्द दस्तक देगा Xiaomi 14T Pro, NBTC सर्टिफिकेशन पर आया नजर
Xiaomi अपनी Xiaomi 14T सीरीज पर काम कर रहा है। पिछले हफ्ते ही कंपनी का 2407FPN8EG मॉडल नंबर के साथ Xiaomi 14T थाईलैंड के NBTC सर्टिफिकेशन पर नजर आया था। अब उसी सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर कंपनी का एक और स्मार्टफोन नजर आया है।
बता दें कि सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर Xiaomi 14T Pro नजर आया है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी बहुत जल्द अपनी 14T सीरीज को थाईलैंड में पेश करने वाली है।

थाईलैंड में जल्द मिलेगा Xiaomi 14T Pro
Xiaomi 14T Pro मॉडल 2407FPN8EG मॉडल नंबर के साथ विजिबल हुआ है। हालांकि, लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन सर्टिफिकेशन से इसके जल्द लॉन्च होने की संभावना नजर आ रही है।
Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro को पिछले मॉडल Xiaomi 13T की तुलना में लगभग 1 महीने पहले ही NBTC से अप्रूवल मिल गया है और Xiaomi 14T सीरीज के जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। वहीं ऐसा माना जा रहा है कि Xiaomi 14T सीरीज इस साल के अगस्त या सितंबर महीने में लॉन्च हो सकती है।
Xiaomi 14T Pro स्पेसिफिकेशन
Xiaomi 14T Pro को Redmi K70 Ultra का एक ट्विक्ड वर्जन कहा जा रहा है, जिसके इस महीने के अंत में चीन में लॉन्च होने की संभावना है। Xiaomi 14T Pro में Redmi K70 Ultra की तुलना में बेहतर कैमरा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 14T Pro की कैमरा FV-5 लिस्टिंग से पता चलता है कि इसके रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
Xiaomi 14T Pro में OLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट है। इस फोन में Dimensity 9300+ चिपसेट मिलेगी। इस फोन में 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी भी मिल सकती है।
Xiaomi 14T Pro में 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.0 तक स्टोरेज मिल सकती है। इसके अलावा इसमें मेटालिक फ्रेम और IP68 रेटेड चेसिस मिलने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications








