Xiaomi 14T सीरीज की ग्लोबल लॉन्च डेट कंफर्म, जानें संभावित कीमत और फीचर्स
स्मार्टफोन लवर्स के लिए सितंबर बेहद खास होने वाला है। इस महीने कई बड़ी कंपनियां अपने नए हैंडसेट्स लॉन्च करने वाली हैं। जिसमें Xiaomi भी शामिल है। जी हां, Xiaomi ने Xiaomi 14T सीरीज की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। जिसके तहत ब्रांड Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro पेश करेगी।
Xiaomi के अनुसार 14T सीरीज 26 सितंबर को ग्लोबल बाजार में दस्तक देने जा रहा है। जिसके लिए जर्मनी के बर्लिन में शाम 5.30 बजे एक लॉन्च इवेंट आयोजित किया जाएगा। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि ये फोन भारत में उसी दिन लॉन्च होंगे या नहीं। आईए आपको आगे इनकी संभावित कीमत व स्पेक्स बताते हैं।

Xiaomi 14T सीरीज की संभावित कीमत - यूरोप में Xiaomi 14T फोन के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €649 यानी (लगभग 60,150 रुपये) होगी। वहीं Xiaomi 14T Pro के 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €899 (लगभग 83,300 रुपये) तय की जा सकती है।
Xiaomi 14T सीरीज स्पेक्स- Xiaomi 14T सीरीज के खासियतों की बात करें तो इसे लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक Xiaomi 14T सीरीज के बारे में कोई डिटेल्स ऑफिशियली शेयर नहीं की है।

कंपनी Xiaomi 14T सीरीज के दोनों फोन्स में 6.67 इंच का डिस्प्ले दे सकती है। जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz, पीक ब्राइनटेस 4,000 निट्स और HDR10, HDR10+ और डॉल्बी विजन जैसे ऑप्शन भी मिलेंगे।
प्रदर्शन के लिए Xiaomi 14T में मीडियाटेक डाइमेंशन 8300 अल्ट्रा चिपसेट और 14T Pro में मीडियाटेक डाइमेंशन 9300 अल्ट्रा प्रोसेसर शामिल हो सकती है। फोन में 12GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन होगा। ये फोन्स एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम 14 पर काम करेंगे।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। जबकि, कंपनी इसके लिए 1/1.56-इंच IMX906 Sony सेंसर का इस्तेमाल कर सकती है। इसके साथ ही इसमें 50 मेगापिक्सल का Leica टेलीफोटो लेंस और 12 मेगापिक्सल का Leica अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल किए जानें की उम्मीद है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।
कलर ऑप्शन की बात करें तो Xiaomi 14T को चार कलर ऑप्शन ग्रे, नीला, काला और हरे में उपलब्ध कराया जाएगा। जबकि, Xiaomi 14T Pro ग्रे, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








