Xiaomi 15 की लॉन्च से पहले सभी डिटेल्स लीक, स्पेसिफिकेशन, कीमत और रिलीज टाइमलाइन जानें
स्मार्टफोन मेकर कंपनी Xiaomi अगले हफ्ते चीन में Xiaomi 15 सीरीज को लॉन्च करने जा रही है। जिसके तहत Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro दो नए हैंडसेट पेश किए जाएंगे।
इस सीरीज के Xiaomi 15 Pro को लेकर वैसे तो लीक्स काफी समय से सामने आ रही हैं, लेकिन अब Xiaomi 15 को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जिसमें इस अपकमिंग फोन के सभी स्पेक्स लीक हो गए हैं। तो चलिए आगे इस आगामी फोन के सभी स्पेसिफिकेशन को डिटेल में जानते हैं।

दरअसल फेमस टिप्सटर योगेश बरार ने Xiaomi 15 को लेकर बड़ा खुलासा किया है। Xiaomi 15 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP का Omnivision OV50H कैमरा होगा।
इसके प्राइमरी कैमरे को 50MP के अल्ट्रावाइड लेंस और 3.2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP के टेलीफोटो यूनिट के साथ जोड़ा जाएगा। जबकि, सेल्फी के लिए Xiaomi 15 में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

उम्मीद की जा रही है कि, Xiaomi 15 में Snapdragon 8 Elite SoC शामिल की जाएगी। जिसे 16GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। कुछ अफवाहों के अनुसार इसमें 5,500mAh तक की बैटरी मिल सकती है। जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ-साथ 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट से लैस होगी।
Xiaomi 15 में 6.36-इंच 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। स्क्रीन एक अनुकूली 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। स्क्रीन HDR10+ और डॉल्बी विजन को सपोर्ट करने की उम्मीद है।
इसके साथ ही टिपस्टर ने यह भी खुलासा किया है कि, Xiaomi 15 में धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसे IP68 रेटिंग मिले हैं। टिप्सटर बरार की पोस्ट से यह भी पता चलता है कि, Xiaomi 15 के स्पेसिफिकेशन पुराने मॉडल Xiaomi 14 से काफी मिलते-जुलते होंगे, इन दोनों में कुछ मामूली से अंतर मिलेंगे।
Xiaomi 15 लॉन्च टाइमलाइन और कीमत- शाओमी 15 सीरीज के 22 अक्टूबर को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन इवेंट में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के लॉन्च के बाद चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक कोई ऑफिशियली डेट सामने नहीम आई है।
कीमत की बात करें तो अब तक सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार चीन में Xiaomi 15 की कीमत CNY 4,599 (लगभग 54,400 रुपये) से शुरू होने की उम्मीद है। वहीं चीन में Xiaomi 15 Pro की कीमत CNY 5,299 (लगभग 62,700 रुपये) से शुरू हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








