Home
Mobile

Xiaomi 15 सीरीज की जल्द हो सकती है एंट्री, डिस्प्ले, प्रोसेसर से लेकर लॉन्चिंग डिटेल्स लीक

Xiaomi 15 Series: शाओमी बहुत जल्द ग्लोबल बाजार में अपने Xiaomi 14 Series को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी हुई है। जिसके तहत कंपनी अपने दो नए हैंडसेट शाओमी 14 और शाओमी 14 प्रो को पेश कर सकती है।

वहीं इसके Xiaomi Ultra स्मार्टफोन की बात करें तो यह हमेशा की तरह चीन एक्सक्लूसिव ही रहा है। लेकिन बात अगर भारतीय मार्केट की करे तो कंपनी शाओमी 14 को जल्द भारत में लॉन्च कर सकती है।

Xiaomi स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट के साथ जल्द ला रहा नया स्मार्टफोन

गौरतलब है कि, ब्रांड ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि, शाओमी 14 सीरीज को Leica की पार्टनरिशप में कैमरा सेटअप के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कंपनी अपने प्रो मॉडल्स को देश में उपलब्ध नहीं कराती है।

शाओमी 14 सीरीज की चीन में पिछले साल दस्तक दे चुका है। ऐसे में अब शाओमी 15 को लेकर खबरें सामने आने लगी हैं। हालांकि कंपनी ने इसे लेकर अभी कोई जानकारी शेयर नहीं की है। इस आगामी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई हैं।

Xiaomi स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट के साथ जल्द ला रहा नया स्मार्टफोन

Xiaomi 15 डिस्प्ले- शाओमी 15 में आपको 6.36 इंच एलइडी डिस्प्ले दी जा सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश ऑफर करेगी। इसके प्रो मॉडल को Curved Edge डियापले और 2k रिजॉल्यूशन के साथ मार्केट में लाया जा सकता है।

Xiaomi 15 प्रोसेसर - इस लाइनअप में कंपनी अपने शाओमी 15, शाओमी 15 प्रो और शाओमी 15 अल्ट्रा को शामिल कर सकती है। वहीं रिपोर्ट की माने तो इस आगामी स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 SoC चिपसेट से पैक्ड किया जाएगा।

बता दें इससे पहले शाओमी 14 को स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 के साथ पेश किया गया था, जो इस प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन था। इसके साथ ही इसमें फिंगरप्रिन्ट सेंसर दिया जा सकता है।रिपोर्ट्स की मानें तो यह डिवाइस अल्ट्रासोनिक इन डिस्पले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस किया जा सकता है।

यानि कि, यूजर्स के फिंगरप्रिंट का 3D मैप बनाने में साउंड वेव्स का इस्तेमाल होगा। जिससे सिक्योरिटी और एक्यूरेसी लेवल को और बढ़ाया जा सकता है। इससे पहले मार्केट में इस फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ iQOO 12 प्रो, ओप्पो फाइंड X7 अल्ट्रा और गैलेक्सी एस24 सीरीज को पेश किया जा चुका है।

कब तक होगी एंट्री- रिपोर्ट्स के अनुसार इस स्मार्टफोन का प्रोडक्शन इस साल सितंबर में शुरू हो सकता है। जिसके बाद कंपनी शाओमी 15 सीरीज को अक्टूबर तक लॉन्च कर सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi 15 series may launch soon. Information about its features has been leaked before launch.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X