Home
Mobile

धूम मचाने के लिए तैयार है Xiaomi 15 सीरीज, दो तगड़े फोन होंगे लॉन्च; फोटोग्राफी के लिए दमदार कैमरा

Xiaomi ने भारतीय मार्केट के लिए Xiaomi 15 सीरीज को टीज करना शुरू कर दिया है। अपकमिंग सीरीज के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन पर डेडीकेटेड इवेंट पेज लाइव हुआ है, जिससे कन्फर्म होता है कि सीरीज ऑनलाइन खरीदने के लिए अवेलेबल होगी।

इस सीरीज में Xiaomi 15 Ultra और Xiaomi 15 लॉन्च हो सकते हैं। इसके बारे में लॉन्च से पहले कई तरह की डिटेल सामने आ चुकी है, जिसके बारे में यहां बताने वाले हैं।

जल्द भारत में लॉन्च होगी Xiaomi 15 सीरीज

Xiaomi 15 सीरीज की लॉन्च डेट

शाओमी 15 सीरीज 2 मार्च 2025 को MWC 2025 इवेंट में ग्लोबली लॉन्च होगी। इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में शाम 6:30 बजे से देखी जा सकेगी। हालांकि, भारत में इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि अभी तक आधिकारिक रूप से नहीं की गई है।

Xiaomi 15 Ultra डिजाइन और कैमरा

अपकमिंग स्मार्टफोन्स में Leica ब्रांडिंग के साथ एक बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें चार कैमरा सेंसर और LED फ्लैश शामिल होगा। इसमें 200MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। शाओमी 15 अल्ट्रा को ब्लैक, व्हाइट और ब्लैक-ग्रे डुअल-टोन कलर्स में कंपनी लेकर आ रही है।

HyperAI टेक्नोलॉजी बनाएगी खास

Xiaomi 15 सीरीज में Xiaomi HyperAI टेक्नोलॉजी होगी, जो फोन की प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने में मदद करेगी। फोन को खासतौर पर कंपनी फोटोग्राफी शौकीनों को ध्यान में रखते हुए लेकर आ रही है।

बता दें, कुछ दिन पहले फोन पहले एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम, 16 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर के साथ गीकबेंच एआई डेटाबेस पर देखा गया था। पिछली शाओमी 14 सीरीज की तुलना में अपकमिंग लाइनअप को कई बड़े अपग्रेड्स के साथ लाया जा रहा है।

इसकी एक्सपेक्टेड कीमत के बारे में बात करें तो फिलहाल डिटेल सामने नहीं आई है, लेकिन Xiaomi 14 Ultra को 99,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं, Xiaomi 14 की कीमत 69,999 रुपये थी। रिपोर्ट्स की मानें तो अपकमिंग सीरीज की कीमतें थोड़ी महंगी हो सकती हैं।

Xiaomi 14 के स्पेक्स

अगर पुराने वाले शाओमी 14 के स्पेक्स की बात करें तो इसमें 50 MP वाइड, 50MP टेलीफोटो और 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है। इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi 15 series India launch officially teases availability confirmed on Amazon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X