Home
Mobile

नए EV, HyperOS 2 और बहुत कुछ के साथ आज Xiaomi 15 सीरीज होगा लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास

आज चीन में Xiaomi 15 सीरीज लॉन्च होने वाली है। इस लाइन-अप में कंपनी अपने दो नए हैंडसेट Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro को पेश करेगी। Xiaomi 15 सीरीज को स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। Xiaomi स्मार्टफोन्स के अलावा Xiaomi Pad 7 सीरीज, Watch S4 और Band 9 Pro को भी लॉन्च कर रहा है।

इससे Xiaomi SU7 Ultra EV और वाई-फाई 7 राउटर सहित बहुत कुछ प्रदर्शित करने की भी उम्मीद है। इसके अलावा Android 15-आधारित HyperOS 2.0 भी इवेंट में अपनी शुरुआत करेगा।

नए EV, HyperOS 2 और बहुत कुछ के साथ आज Xiaomi 15 सीरीज होगा लॉन्च

Xiaomi 15 सीरीज लॉन्च और संभावित कीमत- Xiaomi 15 सीरीज लॉन्च इवेंट चीन में स्थानीय समयानुसार शाम 07:00 बजे या 04:30 बजे IST पर हो रहा है। अगर आप भी इस लॉन्च इवेंट को देखना चाहते हैं, तो Xiaomi के आधिकारिक Weibo हैंडल पर लाइव देख सकते हैं। साथ ही स्मार्टफोन मेकर कंपनी चीन में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इवेंट को लाइव स्ट्रीम करेगी।

कीमत की बात करें तो कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi 15 सीरीज की कीमत में बढ़ोतरी होने वाली है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि, Xiaomi 15 के बेस मॉडल की कीमत CNY 4,599 (लगभग Rs 54,400) तय की जा सकती है, जबकि Xiaomi 15 Pro की कीमत CNY 5,299 (लगभग Rs 62,700) से शुरू होने की उम्मीद है।

Xiaomi 15 सीरीज के स्पेसिफिकेशन - इस लेटेस्ट सीरीज में LTPO OLED डिस्प्ले होंगे, जिसमें अडैप्टिव 120Hz रिफ्रेश रेट, डॉल्बी विजन और HDR10+ सपोर्ट होगा। Xiaomi 15 को फ्लैट डिस्प्ले और Pro मॉडल को क्वाड माइक्रो कर्व्ड डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो दोनों मॉडल में मेन, अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो (3.2x ऑप्टिकल जूम) शॉट्स के लिए तीन 50MP लेंस होंगे। जबकि Pro मॉडल को 5x ऑप्टिकल जूम वाला पेरिस्कोप लेंस के साथ पेश किया जा सकता है। Leica के सहयोग से विकसित ये कैमरे बेहतरीन गुणवत्ता का वादा करते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस सीरीज में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

यह फोन IP68 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस से लैस होगा। जैसा कि, हमने आपको पहले ही बता दिया है कि, Xiaomi 15 सीरीज में पावरफुल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर शामिल किया जाएगा, जो 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आ सकता है।

बैटरी बैकअप की बात करें तो इसके स्टैंडर्ड Xiaomi 15 मॉडल में 5,500mAh की बैटरी और Pro मॉडल में 6,000mAh की बैटरी दिने जानें की संभावना है। ये दोनों मॉडल 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकते हैं, जबकि Pro वर्जन में वायरलेस स्पीड 80W तक बढ़ सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi 15 Series Launch: New EVs, HyperOS 2 and More, watch the Livestream and Key Highlights
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X