Home
Mobile

भारत में Xiaomi 15 सीरीज और Redmi 14 5G की फरवरी 2025 में हो सकती है एंट्री, देखें संभावित कीमत और फीचर

Xiaomi Upcoming Phones: Xiaomi ने अक्टूबर 2024 में चीन में अपनी फ्लैगशिप Xiaomi 15 सीरीज को लॉन्च किया था, लेकिन इसे अभी तक भारत जैसे वैश्विक बाजारों में पेश नहीं किया गया है। इस बीच Redmi ने भारत में अपनी नई Note 14 सीरीज लॉन्च की, जिसमें बजट Redmi 14C भी शामिल है। अब एक नए लीक के अनुसार कंपनी जल्द ही भारत में Xiaomi 15 सीरीज या Redmi 14 5G को पेश करने की तैयारी कर रही है।

दरअसल टिपस्टर अभिषेक यादव के अनुसार Xiaomi फरवरी में भारतीय बाजार में अपनी Xiaomi 15 सीरीज या Redmi 14 5G लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। इस लॉन्च से भारतीय यूजर्स को नए स्मार्टफोन के विकल्प मिल सकते हैं, जो कंपनी की अगली खास पेशकश हो सकती है।

भारत में Xiaomi 15 सीरीज और Redmi 14 5G की फरवरी में हो सकता है लॉन्च

चीन में Xiaomi 15 सीरीज में वेनिला Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro मॉडल शामिल हैं, लेकिन यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि, भारत में ये दोनों मॉडल लॉन्च होंगे या फिर Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Ultra पेश किए जाएंगे। आपको बता दें, मार्च 20224 में Xiaomi ने भारत में Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Ultra लॉन्च किए, जबकि Xiaomi 14 Pro को भारतीय बाजार में पेश नहीं किया गया।

Xiaomi 15 Ultra को अगले महीने फरवरी 2025 में चीन और वैश्विक बाजारों में लॉन्च किया जाएगा, लेकिन भारत में इसके लॉन्च की डिटेल अभी तक स्पष्ट नहीं है, हालांकि इसे BIS सर्टिफिकेशन मिल चुका है। अगर यह Redmi 14 5G है, तो यह Redmi 13 5G की जुलाई 2024 की लॉन्च टाइमलाइन से पहले आ सकता है। यदि यह लीक सही साबित होते हैं, तो कंपनी जल्द ही सोशल मीडिया पर इन आगामी फोन की जानकारी शेयर कर सकती है।

Xiaomi की आगामी Redmi 14 5G भारत में Redmi 14C 5G से एक कदम आगे हो सकती है, जिसकी कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। उम्मीद है कि, Redmi 13 5G के मुकाबले थोड़ा बेहतर फीचर्स के साथ उपलब्ध कराया जाएगा, जो 13,999 रुपये में लॉन्च हुआ था।

Xiaomi की नई Xiaomi 15 सीरीज में पावरफुल Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 2K डिस्प्ले, 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप, IP68 रेटिंग और 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग जैसे आकर्षित फीचर्स मिलते हैं। Pro मॉडल में क्वाड-कैमरा सेटअप के साथ बेहतरीन टेक्नोलॉजी सुधार की उम्मीद है।

चीन में Xiaomi 15 की कीमत तकरीबन 53,500 रुपये से शुरू होती है, जबकि Pro मॉडल 63,000 रुपये के आसपास आता है। भारत में Xiaomi 14 69,999 रुपये और Xiaomi 14 Ultra 99,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुए थे, जो इस नई सीरीज को प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में एक मजबूत प्रतिस्पर्धा बना सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi 15 Series or Redmi 14 5G Coming to India Next Month, Check Expected Price and Specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X