Home
Mobile

Xiaomi 15 Series बिक्री के लिए अवेलेबल, जबरदस्त कैमरा और शानदार फीचर्स से है लैस

शाओमी ने पिछले महीने भारत में अपनी प्रीमियम फ्लैगशिप Xiaomi 15 Series को लॉन्च किया था। लेटेस्ट सीरीज में शाओमी 15 और शाओमी 15 अल्ट्रा स्मार्टफोन शामिल हैं। नई सीरीज अब भारत में 64,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदने के लिए अवेलेबल है।

दोनों फोन लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट, Leica कैमरा, 90W फास्ट चार्जिंग जैसी शानदार खूबियों के साथ आते हैं। पहली सेल में क्या ऑफर मिल रहे हैं और इन दोनों ही स्मार्टफोन में क्या स्पेसिफिकेशन मिलते हैं। सब यहां बताने वाले हैं।

Xiaomi 15 Series बिक्री के लिए अवेलेबल

Xiaomi 15 सीरीज प्राइस और सेल

शाओमी 15 सीरीज आज से अमेजन इंडिया, कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स पर आ गई है। शाओमी 15 और शाओमी 15 अल्ट्रा 2 अप्रैल तक प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध थे। शाओमी 15 अल्ट्रा को प्री-बुक करने वाले खरीदारों को फोटोग्राफी किट - लीजेंड एडिशन (11,999 रुपये की कीमत) फ्री मिलेगी। साथ में Xiaomi 15 के साथ शाओमी केयर प्लान (5,999 रुपये की कीमत) फ्री दिया जाएगा।

शाओमी 15 के 12 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है। यह फोन ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाता है। शाओमी 15 अल्ट्रा की कीमत 16 जीबी रैम और 512 जीबी वेरिएंट के लिए 1,09,999 रुपये है। यह सिल्वर क्रोम कलर में पेश किया जाता है। शाओमी 15 अल्ट्रा फोटोग्राफी किट लिजेंड एडिशन 11,999 रुपये में अवेलेबल है।

Xiaomi 15 Ultra स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले- इसमें 6.73-इंच एमोलेड माइक्रो-कर्व्ड 2K डिस्प्ले दी गई है, यह 120 हर्टज रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स की ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इसमें HDR 10+, डॉल्बी विजन सपोर्ट और शाओमी सिरेमिक ग्लास प्रोटेक्शन 2.0 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है।

प्रोसेसर- इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया जाएगा।

कैमरा- फोन में 200MP Leica पेरिस्कोप लेंस, 50MP Leica प्राइमरी लेंस, OIS के साथ 50MP Leica टेलीफोटो लेंस, 50MP Leica अल्ट्रा-वाइड कैमरा कैमरा मिलता है, साथ में 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

सॉफ्टवेयर- इसमें एंड्रॉइड 15 बेस्ड HyperOS 2 आउट-ऑफ-द-बॉक्स ओएस मिलता है।

बैटरी, चार्जिंग- स्मार्टफोन में 5,410mAh की बैटरी है। इसे 90W वायर्ड चार्जिंग, 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिला हुआ है।

दूसरे फीचर्स- IP68 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के बदौलत फोन ड्यूरेबल भी हो जाता है। इसमें डॉल्बी एटमॉस स्टीरियो डुअल स्पीकर, NFC, 5G, अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

Xiaomi 15 स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले- फोन में 6.36-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले मिल रही है, साथ में 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR10, HDR10+,डॉल्बी विजन सपोर्ट भी मिलता है।

प्रोसेसर- इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट है।

कैमरा- 50MP लाइटहंटर 900 प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50MP 3.2x टेलीफोटो लेंस और 32MP ओमनीविजन OV32B40 फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी, चार्जिंग- सीरीज के बेस मॉडल में 5,240mAh की बैटरी 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है।

ओएस- फोन एंड्रॉइड 15 बेस्ड HyperOS 2 पर रन करता है। इसमें IP68 की रेटिंग, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC और डॉल्बी एटमॉस के साथ स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X