जबरदस्त कैमरा, फास्ट चार्जिंग वाली बड़ी बैटरी, AI का भी मजा; Xiaomi 15 सीरीज लॉन्च
Xiaomi 15 Series: Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में अपनी नेक्स्ट जेनरेशन फ्लैगशिप सीरीज को लॉन्च किया है। सीरीज में Xiaomi 15 Ultra और Xiaomi 15 लॉन्च किए गए हैं। पिछले लाइनअप के मुकाबले लेटेस्ट फोन तमाम अपग्रेड फीचर्स लेकर आते हैं।
सीरीज खासतौर पर ऐसे लोगों को ध्यान में रखकर लाई गई है, जो फोटोग्राफी के शौकीन हैं और उन्हें परफॉर्मेंस भी जबरदस्त चाहिए। यहां हम इन दोनों लेटेस्ट स्मार्टफोन के स्पेक्स के बारे में बताने वाले हैं।

Xiaomi 15 Ultra के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Xiaomi 15 Ultra में 6.73 इंच का एमोलेड माइक्रो-कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 2K रिजॉल्यूशन और 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर लगाया गया है, जिसे 16GB रैम और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। स्मार्टफोन हाइपरओएस 2 पर चलता है, जो एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड है। इसमें AI डायनामिक वॉलपेपर, AI सर्च, AI राइटिंग जैसे एआई फीचर्स भी दिए गए हैं।
कैमरे के लिहाज से देखें तो शाओमी 15 अल्ट्रा में क्वाड-कैमरा सिस्टम है, जिसमें 50MP Leica मेन कैमरा Sony LYT-900 सेंसर के साथ, 50MP Leica अल्ट्रावाइड कैमरा, 200MP Leica अल्ट्रा टेलीफोटो कैमरा, और एक और 50MP Leica टेलीफोटो लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का कैमरा है। इसमें 90W हाइपरचार्ज को सपोर्ट करने वाली 5,410mAh की बैटरी दी गई है।
Xiaomi 15 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Xiaomi 15 में 6.36 इंच का CrystalRes एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट है, जो क्वालकॉम AI इंजन के साथ आता है। स्मार्टफोन में 12GB रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज है। इसमें Xiaomi 15 Ultra की तरह ही समान AI फीचर्स शामिल हैं।
फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP Leica मेन कैमरा Light Fusion 900 इमेज सेंसर के साथ, 50MP टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। स्मार्टफोन में 5240mAh की बैटरी है, जो 90W हाइपरचार्ज सपोर्ट के साथ आती है।
Xiaomi 15 Ultra और Xiaomi 15 प्राइस और अवेलेबिलिटी
शाओमी 15 सीरीज की भारत में कीमत और अवेलेबिलिटी के बारे में 11 मार्च को दोपहर 12 बजे पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








