Xiaomi 15 Ultra: 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ शानदार टेक्नोलॉजी अनुभव
Xiaomi ने अपने मोस्ट अवेटेड Xiaomi 15 Ultra को चीन में लॉन्च कर दिया है, जो Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 200MP कैमरा जैसी शानदार फैसलिटीज से लैस है। इस स्मार्टफोन में 6.73-इंच डिस्प्ले, 16GB रैम, 6000mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग जैसी दमदार स्पेसिफिकेशंस है।
Xiaomi 15 Ultra को MWC 2025 में भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में और भी कई आकर्षक फीचर्स मौजूद हैं। चलिए आगे इसकी कीमत और उपलब्धता की डिटेल्स जानते हैं।

Xiaomi 15 Ultra के स्पेसिफिकेशन
Xiaomi 15 Ultra में 6.73 इंच का डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ3200 x 1440 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिलता है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है, जिसे 16GB तक LPDDR5X रैम से जोड़ा गया है।
कैमरा सेटअप की बात की जाएं तो इसमें फोटोग्राफी के लिए 50MP अल्ट्रावाइड, 50MP टेलीफोटो और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा सिस्टम है, जो बेहतरीन फोटोग्राफी का अनुभव प्रदान करता है। इसे पावर देने के लिए इसमें 90W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी शामिल की गई है। UFS 4.1 स्टोरेज, IP68 रेटिंग और Shield Glass 2.0 प्रोटेक्शन जैसे प्रीमियम कनेक्टिविटी और सुरक्षा फीचर्स भी इस स्मार्टफोन को और भी आकर्षक बनाते हैं।
Xiaomi 15 Ultra की कीमत
Xiaomi 15 Ultra का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 6499 युआन (लगभग 78,050 रुपये) में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन क्लासिक ब्लैक, सिल्वर पाइन, साइप्रस ग्रीन और ब्लैक जैसे आकर्षक कलर में उपलब्ध है, जिससे यूजर्स को अपनी पसंद के अनुसार स्टाइलिश ऑप्शन मिलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications