Xiaomi 15 Ultra की नई इमेज से Leica कैमरा टेक्नोलॉजी का खुलासा
Xiaomi 15 Ultra की चीन में इस महीने के आखिर तक लॉन्च होना तय माना जा रहा है। हालांकि, इसके आने से पहले ही लीक और अफवाहों ने इस आगामी फ्लैगशिप के बारे में कई अहम जानकारी शेयर की है।
हाल ही में एक नई फोटो चीनी सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें Leica कैमरा से प्रेरित डुअल-टोन डिजाइन नजर आता है। इस नई लीक से हमें Xiaomi 15 Ultra के डिजाइन और कैमरा फीचर्स के बारे में ज्यादा जानकारी मिली है। तो आइए आपको आगे अब तक सामने आई सभी डिटेल्स बताते हैं।

Xiaomi 15 Ultra की लीक इमेज में एक बड़ा कैमरा मॉड्यूल दिखाई दिया है, जिसमें क्वाड कैमरा सेटअप Leica ब्रांडिग और पिल-शेप्ड LED फ्लैश शामिल है। इस नई लीक से यह पुष्टि होती है कि फोन में सिल्वर-ब्लैक डुअल-टोन डिजाइन होगा, जो Leica के कैमरा टेक्नोलॉजी के साथ और भी आकर्षक बन जाएगा। इसके साथ ही यूजर्स को बेहतर फोटोग्राफी एक्सपीरियंस होगा।
Xiaomi 15 Ultra में 6.8-इंच का एमोलेड LTPO डिस्प्ले होने की संभावना है, जो माइक्रो-क्वाड डिजाइन के साथ आएगा। इस डिस्प्ले में 2K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा होगी। स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लैस होगा, जिसे 16GB रैम और 1TB स्टोरेज से जोड़ा जाएगा। जिससे यह एक प्रदर्शन और स्टोरेज के मामले में बेहद दमदार स्मार्टफोन बन सकता है। उममीद की जा रही है कि, इसे Android 15 पर आधारित Xiaomi के HyperOS 2.0 के साथ उपलब्ध कराया जाएगा।
फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS के साथ 50MP Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड लेंस, 3x ऑप्टिकल जूम वाले 50MP Sony IMX858 टेलीफोटो कैमरा और 4.3x ऑप्टिकल जूम के साथ 200MP Samsung HP9 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होगा। पेरिस्कोप लेंस में f/2.6 अपर्चर, 100mm समतुल्य फोकल लेंथ और प्रभावी अपर्चर f/9.828 होगा, जो शानदार जूम क्षमता प्रदान करेगा। इसके साथ ही इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसे पावर देने के लिए कंपनी अपने इस डिवाइस में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी भी दे सकती है।
Xiaomi 15 Ultra लॉन्च डिटेल
Xiaomi 15 Ultra की फिलहाल ऑफिशिय लॉन्च डेट सामने नहीं आई है। हालांकि लीक की माने तो इसे 26 फरवरी को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद इसे MWC 2025 में वैश्विक बाजारों में 3 से 6 मार्च के बीच बार्सिलोना, स्पेन में भी पेश किए जानें की उम्मीद जताई जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications







