Home
Mobile

Xiaomi 15 Ultra के स्टोरेज और कलर ऑप्शन का खुलासा, जानें कब होगा लॉन्च

Xiaomi 15 Ultra इस साल फरवरी में लॉन्च हो सकता है और इसे कई सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर लिस्ट किया जा चुका है। स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल Samsung HP9 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 6000mAh बैटरी और 2K OLED डिस्प्ले जैसे दमदार स्पेसिफिकेशंस हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन कम से कम 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च होगा। इसके साथ ही, अपकमिंग फोन के कलर ऑप्शन भी लीक हो गए हैं।

टिप्स्टर सुधांशु अंबोरे ने 91Mobile के साथ Xiaomi 15 Ultra के कलर ऑप्शन और कॉन्फिगरेशन की जानकारी शेयर की है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन कम से कम 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा, जैसा कि Xiaomi 14 Ultra में भी था। इसके अलावा फोन व्हाइट, ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा, हालांकि कलर्स के सटीक नाम अभी तक साझा नहीं किए गए हैं।

Xiaomi 15 Ultra की नई अपडेट आई सामने, खास स्पेसिफिकेशंस लीक

हाल ही में Xiaomi 15 Ultra को EMVCo सर्टिफिकेशन मिला, जिससे यह पुष्टि हुई कि स्मार्टफोन में NFC सपोर्ट होगा। सर्टिफिकेशन से यह भी पता चला कि यह डिवाइस Android 15-बेस्ड HyperOS 2.0 पर चलेगा। इसके अलावा स्मार्टफोन को पहले SDPPI, EEC, 3C, MIIT, BIS और IMEI डेटाबेस में लिस्ट किया जा चुका है, जो यह संकेत देता है कि डिवाइस अपने ऑफिशियल लॉन्च के करीब है। Xiaomi 15 Ultra के अगले महीने चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है, जिसके बाद इसे ग्लोबल स्तर पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Xiaomi 15 Ultra में 6.73 इंच की माइक्रो-क्वाड कवर्ड AMOLED डिस्प्ले हो सकती है, जिसमें 2K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। स्मार्टफोन में अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल हो सकता है। इसके अलावा Xiaomi 15 Ultra को LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज टाइप से लैस किया जा सकता है।

Xiaomi 15 Ultra को एक दमदार कैमरा सेटअप से लैस किया जा सकता है, जिसमें 50MP Sony LYT 900 प्राइमरी कैमरा, 50MP सैमसंग JN5 अल्ट्रा वाइड लेंस, 50MP IMX858 टेलीफोटो लेंस और 200MP Samsung HP9 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होगा, जो 100x AI-बेस्ड हाइब्रिड जूम सपोर्ट करेगा। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है, स्मार्टफोन में 6000mAh बैटरी के साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट की संभावना है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi 15 Ultra Leaked: RAM, Storage, Color Variants, Expected Specs and Launch Date Revealed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X