Home
Mobile

Xiaomi 15 vs 15 Pro: किन मामलों में एक-दूसरे से अलग हैं दोनों फोन्स, यहां जानिएं

हाल ही में Xiaomi 15 सीरीज को Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। जिसके तहत कंपनी ने अपने दो नए फोन्स Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro पेश किए हैं। Xiaomi 15 सीरीज के दोनों मॉडल काफी समानताओं के साथ भी कई मामलों में एक-दूसरे से काफी अलग हैं। तो चलिए आपको आगे बताते हैं, कि दोनों में से आपके लिए कौन सा बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

Xiaomi 15, Xiaomi 15 Pro स्पेसिफिकेशन-
डिस्प्ले: Xiaomi 15 में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.36-इंच 1.5K डिस्प्ले मिलता है, जबकि, प्रो मॉडल को 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.73-इंच 2K माइक्रो-कर्व्ड OLED स्क्रीन के साथ उपलब्ध कराया गया है।

 Xiaomi 15 vs 15 Pro: किन मामलों में एक-दूसरे से अलग हैं दोनों फोन्स

ये दोनों फोन में 3,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस और कस्टमाइज्ड ल्यूमिनस M9 मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। जिसे लेकर दावा किया जाता है कि, यह कुल बिजली खपत को 10 प्रतिशत तक कम करता है।

प्रोसेसर: Xiaomi ने अपने दोनों मॉडल में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर को शामिल किया है।

रैम और स्टोरेज: Xiaomi 15 सीरीज में आपको 16GB तक रैम और 1TB ऑनबोर्ड स्टोरेज ऑप्शन मिलता है।
सॉफ्टवेयर: सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों फोन Android 15 के साथ HyperOS 2.0 चलते हैं। ये लेटेस्ट कस्टम OS चलाने वाले पहले फोन हैं।

कैमरा: कैमरा सेटअप की बात करें तो Xiaomi 15 में 50MP लाइटहंटर 900 प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP 3.2x टेलीफोटो लेंस है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 32MP का OmniVision OV32B40 फ्रंट कैमरा मिलता है।

जबकि, प्रो मॉडल में 50MP लाइट हंटर 900 प्राइमरी कैमरा, 50MP सैमसंग JN1 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP सोनी IMX858 5X पेरिस्कोप लेंस है।

बैटरी : वेनिला मॉडल में 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,400mAh की बैटरी दी गई है। जबकि, प्रो मॉडल में समान फास्ट चार्जिंग क्षमताओं के साथ इसमें 6,100mAh की बड़ी बैटरी शामिल है।

अन्य फीचर्स: Xiaomi 15 सीरीज में आपको धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग, एक अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Xiaomi 15 सीरीज की कीमत व उपलब्धता-
Xiaomi 15 सीरीज को चार वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है, जिसकी शुरुआती कीमत CNY 4,499 (लगभग 52,994 रुपये) है। जबकि, प्रो मॉडल के बेस वेरिएंट की कीमत CNY 5,499 है।

कलर ऑप्शन की बात करें तो शाओमी 15 को काला, सफेद, हरा, बकाइन, सिल्वर और एक सीमित डायमंड वर्जन पांच रंगों में खरीदा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi 15 vs Xiaomi 15 Pro: What Are The Differences? Which One Should You Buy?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X