Xiaomi 17 Series: Snapdragon 8 Elite और 6000mAh बैटरी के साथ जल्द लेगी एंट्री; चेक करें ऑप्शन
Xiaomi 17 series Launch: MWC 2026 शुरुआत के साथ ही Xiaomi अपने लेटेस्ट फोन को लाने की तैयारी कर रहा है। जी हां, Xiaomi 17 सीरीज जल्द ही मार्केट में एंट्री लेने जा रही है। Xiaomi ने आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है कि वह 28 फरवरी 2026 को बार्सिलोना में हो रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) के मंच से Xiaomi 17 सीरीज को ग्लोबली लॉन्च करेगी।
बता दें इस सीरीज को पिछले साल ही चीन में पेश किया गया है। अब इन स्मार्टफोन्स को इंटरनेशनली डेब्यू करने की तैयारी कर ली गई है। कंपनी ने इस लॉन्च को "The New Wave of Imagery" टैगलाइन दी है, जिससे साफ है कि इस सीरीज का फोकस मोबाइल फोटोग्राफी पर रहने वाला है। बता दें कि इस बार Xiaomi और जर्मन ऑप्टिक्स ब्रांड Leica के बीच साझेदारी का नया चैप्टर शुरू हो रहा है, जो इसकी सबसे बड़ी खासियत है।

Xiaomi और Leica की पार्टनरशिप
Xiaomi 17 सीरीज के साथ Leica का सहयोग सिर्फ 'को-इंजीनियरिंग' तक सीमित नहीं रहेगा। दोनों कंपनियों ने इसे अब "स्ट्रैटेजिक को-क्रिएशन" का नाम दिया है।
Leica के CEO Matthias Harsch और Xiaomi के प्रेसिडेंट William Lu ने बताया कि इसका लक्ष्य "Essential Leica Imagery" की आत्मा को स्मार्टफोन में उतारना है। इसका मतलब है कि यह सिर्फ कैमरे पर Leica का लोगो लगाने नहीं रहेगा, बल्कि ऑप्टिकल डिजाइन, कलर साइंस और कैमरा इंटरफेस तक में Leica की पार्टनरशिप होगी।
कंपनी का दावा है कि नया फ्लैगशिप सिर्फ तस्वीरें नहीं लेगा, बल्कि रोशनी और छाया को इस तरह कैप्चर करेगा कि तस्वीरें भावनाएं और कहानियां बयां करें।
Xiaomi 17 Ultra: होगा इवेंट का स्टार
MWC 2026 में Xiaomi 17 Ultra मेन हाइलाइट रहने वाला है। जैसा टीजर पोस्टर में देखा जा सकता है कि इसमें एक बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। ऐसे में ये कहना गलत नही है कि इस बार कैमरा हार्डवेयर में बड़ा अपग्रेड मिलेगा।
1-इंच का अगली पीढ़ी का सेंसर
रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi 17 Ultra में नेक्स्ट-जनरेशन 1-इंच मेन कैमरा सेंसर मिल सकता है। यह सेंसर लो-लाइट फोटोग्राफी में बेहतरीन डिटेल और क्लैरिटी देने में सक्षम होगा।

Leica APO टेलीफोटो लेंस
फोन में Leica APO-सर्टिफाइड टेलीफोटो लेंस भी मिलने की उम्मीद है। यह तकनीक कलर फ्रिंजिंग और क्रोमैटिक एबरेशन जैसी समस्याओं को कम करने के लिए जानी जाती है। यानी जूम शॉट्स में ज्यादा शार्प और सटीक रंग मिल सकते हैं।
परफॉर्मेंस और बैटरी
इस फ्लैगशिप को पावर देने के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की संभावना है। यह प्रोसेसर हाई-एंड परफॉर्मेंस और बेहतर AI प्रोसेसिंग के लिए तैयार किया गया है।
कैमरा और परफॉर्मेंस को सपोर्ट देने के लिए 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जिससे लंबे समय तक शूटिंग और गेमिंग संभव होगी।
डिजाइन में Leica का टच
Xiaomi 17 Ultra के डिजाइन में भी Leica कैमरों से प्रेरणा ली जा सकती है। डुअल-टोन लेदर फिनिश और मैट टेक्सचर के साथ यह फोन क्लासिक Leica M-सीरीज़ कैमरों जैसा प्रीमियम फील दे सकता है।
लॉन्च टाइम और लाइव स्ट्रीम
Xiaomi 17 सीरीज़ का ग्लोबल लॉन्च 28 फरवरी 2026 को दोपहर 2 बजे (बार्सिलोना समय) होगा, जो भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा। कंपनी इस इवेंट की लाइव स्ट्रीम भी उपलब्ध कराएगी।
क्या बनेगा नया कैमरा किंग?
Xiaomi 17 Ultra के साथ कंपनी मोबाइल फोटोग्राफी के नए मानक स्थापित करने की कोशिश में है। Leica के साथ गहरी साझेदारी, बड़ा सेंसर और प्रीमियम डिजाइन इसे 2026 के सबसे चर्चित फ्लैगशिप में शामिल कर सकते हैं।
अब नजर 28 फरवरी पर टिकी है, जहां "New Wave of Imagery" का असली मतलब सामने आएगा।


Click it and Unblock the Notifications








