Xiaomi 17 Ultra: आने वाला है ‘Satellite Powerhouse' फोन; नेटवर्क के बिना भी होगी कॉल
Xiaomi एक बार फिर अपने फ्लैगशिप सेगमेंट में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी अब Xiaomi 17 Ultra लॉन्च करने जा रही है - एक ऐसा स्मार्टफोन जो सिर्फ कैमरा और परफॉर्मेंस में नहीं, बल्कि नेटवर्क टेक्नोलॉजी के नए युग में भी कदम रखेगा।
यह डिवाइस 17 सीरीज़ का सबसे एडवांस्ड वेरिएंट होगा और इसके फीचर्स साफ दिखाते हैं कि Xiaomi अब सिर्फ 'स्मार्टफोन' नहीं बल्कि 'स्मार्ट कनेक्टिविटी डिवाइस' की दिशा में बढ़ रही है।

नेटवर्क के बिना भी चलेगा फोन
सबसे बड़ा और यूनीक फीचर जो Xiaomi 17 Ultra को बाकी फ्लैगशिप्स से अलग बनाता है, वह Satellite Connectivity है । एक चीनी टिप्स्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर खुलासा किया है कि Xiaomi 17 Ultra को मॉडल नंबर 25128PNA1C के साथ सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है।
इस लिस्टिंग से पता चलता है कि यह फोन पारंपरिक नेटवर्क के बिना भी कॉल कर सकेगा, यानी अगर आप पहाड़ों, जंगलों या ऐसी जगह हों जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलता, तब भी यह डिवाइस सैटेलाइट के जरिए कनेक्टिविटी बनाए रखेगा।
यह फीचर Tiantong और BeiDou सैटेलाइट सर्विसेस के जरिए मिलेगा। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि फिलहाल यह सुविधा सिर्फ चीन में लॉन्च होने वाले वेरिएंट तक सीमित रहेगी, जबकि ग्लोबल मॉडल में यह फीचर उपलब्ध न हो।
कैमरा होगा 'Ultra' लेवल का
Xiaomi अपनी Ultra सीरीज़ को कैमरा-केंद्रित फोनों के लिए जाना जाता है, और 17 Ultra इस परंपरा को एक नए स्तर पर ले जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में होगा।
200MP का प्राइमरी कैमरा जिसमें OIS (Optical Image Stabilisation) दिया गया है, जिससे फोटोज और वीडियोज में शार्पनेस और स्टेबिलिटी दोनों बेहतरीन होंगी।
इसके साथ तीन और 50MP सेंसर के एक अल्ट्रा-वाइड, एक टेलीफोटो, और एक पेरिस्कोप लेंस के साथ मिलेंगे। इस तरह कुल मिलाकर यह फोन क्वाड कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा, जो प्रोफेशनल फोटोग्राफी का अनुभव देगा।
परफॉर्मेंस और बैटरी
Xiaomi 17 Ultra को Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस किया जाएगा, जो इस समय मार्केट का सबसे पावरफुल चिपसेट माना जा रहा है। यह चिप न सिर्फ स्पीड और गेमिंग परफॉर्मेंस बढ़ाता है, बल्कि AI प्रोसेसिंग को भी बेहद स्मूद बनाता है।
फोन में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी, यानी पावर यूजर्स के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं। साथ ही, कंपनी 120W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग दोनों सपोर्ट देने की योजना में है। इसका मतलब है कि कुछ ही मिनटों में फोन पूरा चार्ज हो जाएगा।
ड्युअल डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन
Xiaomi 17 Ultra में भी ड्युअल डिस्प्ले सेटअप देखने को मिल सकता है, ठीक वैसे ही जैसे 17 Pro मॉडल में देखा गया था। पीछे की साइड पर एक छोटा सेकेंडरी डिस्प्ले दिया जा सकता है जो नोटिफिकेशन, कैमरा प्रीव्यू और म्यूज़िक कंट्रोल के लिए इस्तेमाल होगा।
फ्रंट में 6.9 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जो बेहतरीन ब्राइटनेस और कलर एक्यूरेसी के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी।
मेमोरी और स्टोरेज
लीक्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन 16GB RAM और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता है। इतनी बड़ी स्टोरेज और हाई-स्पीड RAM के साथ यूज़र्स को लैग या स्पेस की कोई चिंता नहीं होगी।
क्यों है यह फोन खास?
जहां मार्केट में ज्यादातर कंपनियां सिर्फ कैमरा या फास्ट चार्जिंग पर फोकस कर रही हैं, Xiaomi ने 17 Ultra के साथ कनेक्टिविटी के नए युग की शुरुआत कर दी है। यह सिर्फ एक फोन नहीं बल्कि एक ऐसा गैजेट है जो नेटवर्क के अभाव में भी जुड़े रहने का वादा करता है।
Xiaomi 17 Ultra सिर्फ एक फ्लैगशिप नहीं, बल्कि एक टेक्नोलॉजिकल स्टेटमेंट है। इसमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी, 200MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 120W चार्जिंग जैसे फीचर्स इसे आने वाले समय के लिए 'भविष्य का स्मार्टफोन' बना देते हैं।
अगर आप ऐसे यूज़र हैं जो हर परिस्थिति में कनेक्टेड रहना चाहते हैं , चाहे नेटवर्क हो या नहीं तो Xiaomi 17 Ultra आपके लिए अगली बड़ी टेक क्रांति साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








