Xiaomi 4T सीरीज 26 सितंबर को लॉन्च होगी, क्या उम्मीद करें?
Xiaomi 14T सीरीज की जल्द ही मार्केट में एंट्री होने जा रही है। यह सीरीज इस महीने के आखिरी सप्ताह 26 सितंबर 2024 को आधिकारिक तौर दस्तक देने को तैयार है।
जैसे-जैसे इसकी लॉन्चिंग पास आ रही है, लीक और अफवाहों भी सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो हमें लाइनअप के दोनों फोन्स Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro से क्या उम्मीद करनी है, इसकी डिटेल पर से पर्दा उठ चुका है।

डिजाइन- लीक तस्वीरों से Xiaomi 14T सीरीज के डिज़ाइन का खुलासा हो चुका है। जिसके अनुसार दोनों मॉडल में बैक पैनल पर ऊपरी-बाएं कोने में एक बड़ा, चौकोर कैमरा मॉड्यूल होगा। जिसमें ट्रिपल कैमरा सेंसर, एक एलईडी फ्लैश और Leica ब्रांडिंग है।
खास बात यह है कि, नियमित 14T में मैट फिनिश के साथ सपाट किनारे दिखाई देते हैं, जबकि 14T Pro में घुमावदार किनारे और ग्लास बैक हो सकता है। उम्मीद है कि ये फोन कई कलर्स में उपलब्ध होंगे, जिसमें Xiaomi 14T के लिए लेमन ग्रीन, टाइटन ब्लैक, टाइटन ब्लू और टाइटन ग्रे शामिल हैं, जबकि 14T Pro टाइटन ब्लैक, टाइटन ब्लू और टाइटन ग्रे में उपलब्ध होगा।

डिस्प्ले- Xiaomi 14T सीरीज में 6.67-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले होगा। दोनों मॉडल्स की स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करेंगे।।
Xiaomi ने HDR10+ सपोर्ट, डॉल्बी विज़न और Xiaomi शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन जैसी मॉर्डन डिस्प्ले तकनीक को एकीकृत किया है। जो गेमिंग और रोजमर्रा उपयोग के लिए बेहतरीन अनुभव का सुझाव देते हैं।
चिपसेट- Xiaomi 14T को MediaTek Dimensity 8300-Ultra चिपसेट और 14T Pro में Dimensity 9300+ SoC चिपसेट शामिल किया जाएगा, जो फोन की गेमिंग और मल्टीटास्किंग कैपेसिटी को बढ़ाएगा। दोनों मॉडल 12GB LPPDDR5X RAM के साथ आएंगे, जिसमें 256GB से 512GB (UFS 4.0) तक के स्टोरेज ऑप्शन होंगे।
यह फोन Android 14 पर आधारित Xiaomi के नए HyperOS पर भी काम करेंगे, जो एक सहज और परिष्कृत यूजर अनुभव सुनिश्चित करता है। इसके अलावा प्रो मॉडल में Xiaomi के मालिकाना सर्ज P2 और G1 चिप्स हो सकते हैं, जिन्हें बैटरी प्रदर्शन और समग्र दक्षता को अनुकूलित करने के लिए डिजाइन किया गया है।
कैमरा- Leica के साथ Xiaomi की साझेदारी 14T सीरीज के लिए एक खास आकर्षण है। दोनों मॉडलों में अच्छी गुणवत्ता वाले कैमरा सेटअप की सुविधा होने की उम्मीद है, जो प्रोफेशनल फोटोग्राफी का वादा करते हैं। Xiaomi 14T में संभवतः OIS के साथ 50MP Sony IMX906 प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। जबकि, सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा होगा।
वहीं 14T Pro अपने प्राइमरी शूटर के रूप में अधिक हाई 50MP लाइट फ्यूजन 900 सेंसर, 50MP टेलीफोटो लेंस और 12MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा के साथ स्पोर्ट कर सकता है। इतना ही नहीं इसमें एडवांस AI फीचर्स और Leica के Summilux लेंस भी हैं। जिससे कम रोशनी में भी बेहतरीन फोटोग्राफी करने में सक्षम होंगे।
बैटरी- दोनों फोन्स में 5,000mAh की बैटरी दिए जानें की संभावना है। Xiaomi 14T को 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और प्रो मॉडल को 120W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा 14T Pro 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
अन्य फीचर्स- Xiaomi 14T सीरीज पानी और धूल प्रतिरोध के लिए IP68 रेटिंग के साथ आएगी। इनमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले डुअल स्पीकर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और रिमोट कंट्रोल फंक्शन के लिए इन्फ्रारेड सेंसर शामिल किए जा सकते हैं। ये दोनों फोन 5G कनेक्टिविटी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4 और बेइदो और गैलीलियो जैसे उन्नत सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम से भी लैस होंगे।
कीमत- Xiaomi 14T के 12GB/ 256GB मॉडल की कीमत 699 यूरो ($777) होने की उम्मीद है, जबकि 14T Pro के 12GB/ 512GB मॉडल की कीमत 899 यूरो ($1,000) तय हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications







