Home
Mobile

Xiaomi बना दुनिया का नंबर 2 स्मार्टफोन ब्रांड: क्या Apple के लिए ये है खतरे की घंटी?

चीनी ब्रांड Xiaomi ने अगस्त 2024 में ग्लोबल स्मार्टफोन बिक्री में नंबर 2 का स्थान प्राप्त कर तकनीकी बाजार में हलचल मचा दी है। Apple की मौसमी गिरावट (सीजनल स्लाइड) के बीच, Xiaomi की बिक्री में स्थिरता रही और यह 2024 में सबसे तेजी से बढ़ने वाली स्मार्टफोन ब्रांडों की लिस्ट में शामिल हो गया है।

2022 में आपूर्ति संबंधी समस्याओं और 2023 की शुरुआत में चुनौतियों का सामना करने के बाद भी Xiaomi कंपनी ने अपने उत्पाद और रणनीतियों में परिवर्तन किए, जिसका परिणाम सबके सामने है। Xiaomi ने इस साल एक लीन उत्पाद रणनीति अपनाई, जिसमें एक सेगमेंट में कई डिवाइस लॉन्च करने की जगह हर रेंज बैंड में एक हीरो मॉडल बनाने पर फोकस किया है।

Xiaomi बना दुनिया का नंबर 2 स्मार्टफोन ब्रांड, Apple को छोड़ा पीछे

इसमें Redmi डिवाइस बेहद लोकप्रिय रहे हैं, जिसमें Xiaomi को अपने सभी प्रमुख बाजारों, खास तौर पर भारत, लैटिन अमेरिका, दक्षिण पूर्व एशिया और मध्य पूर्व और अफ्रीका में जिम्मेदारी हासिल करने में मदद मिली है। इसके साथ ही कंपनी ने प्रीमियम सेगमेंट में फोल्डेबल और अल्ट्रा डिवाइस के माध्यम से भी उपस्थिति दर्ज की है।

अगस्त 2024 में Xiaomi का दूसरे स्थान पर आना काफी हद तक हाल की तिमाहियों में आक्रामक वृद्धि का कारण था, लेकिन Apple में आई मौसमी गिरावट भी कुछ हद तक शाओमी की सफलता का कारण हो सकती है। ऐसे में Xiaomi का Apple को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल करना Apple के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है, लेकिन ये बात कहां तक सच हैं, इस पर एक नजर डाल लेते हैं।

क्या सच में है Apple के लिए खतरा?

माना कि Xiaomi का दुनिया का नंबर 2 स्मार्टफोन ब्रांड बनना Apple जैसी दिग्गज टेक कंपनी के लिए एक चुनौतीपूर्ण संकेत हो सकता है। लेकिन इसे सीधे तौर पर खतरे की घंटी बोलना थोड़ी जल्दबाजी हो सकती है। Xiaomi ब्रांड की सफलता का कारण उसकी किफायती कीमतों और मिड रेंज सेगमेंट में मजबूत पकड़ है, जो उभरते हुए मार्केट में कारगर साबित हुई है।

Xiaomi बना दुनिया का नंबर 2 स्मार्टफोन ब्रांड, Apple को छोड़ा पीछे

अगर हम यहां हम Apple की बात करें तो कंपनी का फोकस प्रीमियम सेगमेंट और अपने इकोसिस्टम पर है, जिसमें iPhone के अलावा MaC, iPad, Apple SmartWatch, Apple Buds जैसे डिवाइस शामिल हैं। इन सबके अलावा, कंपनी की ग्राहक बेस उन यूजर्स पर आधारित है, जो कि ब्रांड वैल्यू, इनोवेशन और प्रीमियम एक्सपीरियंस को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे ग्राहक जो सस्ते ऑप्शन की जगह क्वालिटी प्रोडक्ट्स पर अधिक ध्यान देते हैं। भले ही Xiaomi की बढ़ती लोकप्रियता बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ा रही है, फिर भी Apple की स्थिति प्रीमियम सेगमेंट में काफी मजबूत है।

हो सकता है कि Apple द्वारा हाल ही में पेश की गई iPhone 16 Series इसे फिर से नंबर 2 या हो सकता है नंबर 1 की पॉजीशन पर लाकर खड़ा कर दें। फिलहाल तो Xiaomi ने अपना दबदबा कायम रखा है। अब देखना यह है कि Xiaomi कब तक नंबर दो की पॉजीशन पर कायम रहता है और Apple अपनी रणनीति में क्या बदलाव लेकर आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Chinese brand Xiaomi has created a stir in the technology market by achieving the number 2 position in global smartphone sales in August 2024. In such a situation, Xiaomi becoming the world's number 2 smartphone brand can be a challenging signal for a giant tech company like Apple. Let's find out.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X