सेल्फी लवर्स हो जाएं तैयार, आ गया Xiaomi का 2 फ्रंट कैमरे वाला फोन, कई एडवांस फीचर्स से है लैस, जानें कीमत

अगर आप भी सेल्फी लेने के शौकीन हैं और ऐसे स्मार्टफोन के तलाश में हैं, जिससे आप बेहतरीन सेल्फी ले सकें तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। Xiaomi ने अपने यूजर्स के लिए अपना नया स्मार्टफोन Xiaomi Civi 3 को दो सेल्फी कैमरा और 1 टीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च कर दिया है। यह नया हैंडसेट Xiaomi Civi 2 का अपग्रेड वेरियंट है। इसमें यूजर्स को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। तो आइए आपको इस फोन के दमदार स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में बताते हैं।
आपको बता दें, कंपनी ने अपने इस हैंडसेट को फिलहाल चीनी बाजारों में पेश किया है। इसमें आपको 6.55 इंच OLED डिस्प्ले मिल रहा है, जो फुलएचडी+ रेजॉलूशन ऑफर कर रहा है। इस फोन की स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। डिस्प्ले पैनल 1500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। फोन में प्रोटेक्शन के लिए यूजर्स को HDR10+ सपोर्ट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। शाओमी के लेटेस्ट हैंडसेट में ऑक्टा-कोर 4nm डाइमेंसिटी 8200 अल्ट्रा प्रोसेसर को शामिल किया गया है। इसके साथ ही इसमें ग्राफिक्स के लिए Mali-G610 GPU भी दिया गया है। शाओमी का यह फोन 16 GB रैम और 1 TB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आ रहा है।
फोटोग्राफी के लिए आपको इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसमें अपर्चर एफ/1.77 और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी IMX800 सेंसर, अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी लवर्स को सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 32 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, जो ऑटोफोकस के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा भी मिल रहा है। जो अपर्चर एफ/2.4 और EIS सपोर्ट करता है। इस फोन के फ्रंट और रियर कैमरे से यूजर्स 30fps पर 4K वीडियो को रिकॉर्ड कर सकते हैं।

इस लेटेस्ट फोन को पावर देने के लिए कंपनी ने 4500mAh की बैटरी को शामिल किया है। 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो आपकों इसमें 5G, 4G, ब्लूटूथ 5.3, डयूल-सिम कार्ड स्लॉट, NFC, वाई-फाई 6, जीपीएस, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी जैसे कई एडवांस फीचर्स मिल रहे हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डॉल्बी एटमस सपोर्ट और Hi-Res वायरलेस ऑडियो सर्टिफिकेशन को शामिल किया गया है।
Xiaomi Civi 3 की कीमत
Xiaomi Civi 3 के 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 2,499 युआन (करीब 29,300 रुपये) रखा गया है। वहीं 12 GB रैम और 512 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,699 युआन (करीब 31,600 रुपये) है। 16 GB रैम और 1 TB स्टोरेज वाले टॉप-ऐंड वेरियंट की कीमत 2,999 युआन (करीब 35,200 रुपये) तय किया गया है। Xiaomi ने अपने इस स्मार्टफोन को मिंट ग्रीन, एडवेंचर गोल्ड, रोज पर्पल और कोकोनट कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। इस हैंडसेट के प्री-ऑर्डर चीन में शुरू हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications







