Home
Mobile

Xiaomi Civi 4 सीरीज की भारत में जल्द होने जा रही एंट्री, OnePlus, iQOO फ्लैगशिप फोन से सीधा मुकाबला

Xiaomi बहुत जल्द अपना नया हैंडसेट भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। अपने इस आगामी फोन का कंपनी ने टीजर जारी किया है। इसे Xiaomi India के अकाउंट से पोस्ट किया गया है।

टीजर से उम्मीद की जा रही है कि, शाओमी का यह स्मार्टफोन Xiaomi Civi सीरीज के तहत दस्तक देगा। जो दमदार फीचर्स के साथ 50,000 रुपये तक की सेगमेंट में लाया जाएगा।

Xiaomi Civi 4 सीरीज की भारत में जल्द होने जा रही एंट्री

आपको बता दें, इस सेगमेंट में OnePlus और iQOO के फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाता है। ऐसे में शाओमी के इस आगामी फोन का सीधा मुकाबला OnePlus 12 और iQOO के प्लैगशिप से माना जा रहा है।

फिलहाल Xiaomi India ने टीजर में फोन का नाम का खुलासा नहीं किया है। टीजर वीडियो में ब्रांड ने Cinematic Vision को हाइलाइट किया है, इसमें CiVi को फोकस किया गया है।

यानी कि, ये कंफर्म हो गया है कि, शाओमी Civi सीरीज को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा जब कंपनी Civi सीरीज को भारत में लॉन्च करेगी।

अब तक Xiaomi Civi सीरीज के स्मार्टफोन्स को सिर्फ चीन में ही एक्सक्लूसिव लॉन्च किया जा रहा था। गौरतलब है कि, कंपनी ने इस साल 2024 में इस सीरीज के तहत Civi 4 और Civo 4 Pro को चीन में लॉन्च किया है।

Xiaomi Civi 4 सीरीज की भारत में जल्द होने जा रही एंट्री

Xiaomi Civi 4 Pro के स्पेक्स- जैसा कि, हमने आपको बताया कि, Xiaomi Civi 4 Pro को पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है। ऐसे में इसके फीचर्स भी सामने आ चुके हैं। शाओमी अपने इस फोन में 6.55 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया है। जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स है। यह फोन 1.5K रेजॉलूशन सपोर्ट के साथ आता है।

इसके साथ ही इसके डिस्प्ले प्रोटेक्ट के लिए कंपनी ने Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा। जो 16GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट के साथ आता है।

Xiaomi Civi 4 सीरीज की भारत में जल्द होने जा रही एंट्री

यह फोन Android 14 पर बेस्ड HyperOS पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका मेन कैमरा 50MP का है। इसके साथ ही इसमें 50MP का 2x टेलीफोटो कैमरा और 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,700mAh की बैटरी शामिल की है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
xiaomi civi 4 to launch in india soon know everything here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X