Redmi K70 Ultra स्मार्टफोन 24GB+1TB वेरिएंट में भी होगा लॉन्च, Xiaomi ने किया कंफर्म
Redmi K70 Ultra : Xiaomi ने मोस्ट अवेटेड Redmi K70 Ultra फोन के लिए हाई-स्टोरेज ऑप्शन की पुष्टि कर दी है। Xiaomi के एक अधिकारी ने हाल ही में Weibo पर ऑनलाइन सवाल के जवाब में ये कंफर्म किया है कि, इस फोन में 24GB RAM के साथ 1TB स्टोरेज भी होगा।
इससे पहले रेडमी ने कन्फर्म किया है कि, Redmi K70 Ultra को इस महीने तक ही लॉन्च किया जाएगा। जिसे सबसे पहले चीन में उपलब्ध कराया जाएगा। इस आगामी फोन के आने से पहले ही इसके कलर ऑप्शन का भी खुलासा हो चुका है।

दरअसल हाल ही में शाओमी ने एक नए कलर ऑप्शन 'आइस ग्लास' (Ice Glass) को पेश किया है। जो प्रीमियम स्मार्टफोन का एहसास कराएगा। इसमें मेटल फ्रेम के साथ कर्व्ड ग्लास बैक का कॉम्बिनेशन होगा। आइस ग्लास बैक के कलर की बात की जाए तो यह लाइट ब्लू टोन में है, जो देखने में प्रभावी लगता है।
Redmi K70 Ultra में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9300+ (Dimensity 9300+) प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा यह फोन कई पावरफुल स्पेक्स से लैस होग। इसके साथ ही यह नई जेनरेशन के 1.5K C8+ स्ट्रेट डिस्प्ले को पेश करने वाला पहला फोन है।

इस डिस्प्ले में अल्ट्रा-नैरो बेजल डिजाइन है, जिसके ऊपरी और साइड बॉर्डर लगभग 1.7mm माप का है, जबकि निचला बेजल 1.9mm पर थोड़ा मोटा है। रिपोर्ट्स की मानें तो Redmi K70 Ultra यूजर्स को एक बेस्ट गेमिंग एक्सपीरियंस देगा।
इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि, परफॉर्मेंस बेंचमार्क, फ्रेम रेट और रेजॉलूशन लेवल पर यह बेस्ट गेमिंग फोन होगा। इसके रियर कैमरा सेटअप K70 सीरीज के सिग्नेचर हॉरिजॉन्टल आयताकार DECO डिजाइन को जारी रखता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है।

लिस्टिंग की मानें तो Redmi K70 Ultra मॉडल नंबर 2407FRK8EC के साथ दस्तक दे सकता है। गीकबेंच टेस्ट में फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 2218 अंक और मल्टी-कोर टेस्ट में 7457 अंक प्राप्त किए हैं।
गौरतलब है कि, Redmi के जनरल मैनेजर वांग टेंग थॉमस ने हाल ही में वीबो पर एक पोस्ट के जरिए कंफर्म किया था कि, Redmi का आगामी फोन पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग से लैस होगा।


Click it and Unblock the Notifications







