Home
Mobile

Xiaomi का फोल्डेबल Mix Fold 3 जल्द हो सकता है लॉन्च, Samsung Galaxy Z Fold 5 से सीधा टक्कर

Xiaomi का फोल्डेबल Mix Fold 3 जल्द हो सकता है लॉन्च

Samsung Galaxy और Vivo के बाद अब Xiaomi ने भी Mix Fold 3 को लॉन्च करने की तैयारियां शुरू कर दी है। शाओमी मिक्स फोल्ड 3 का सीधा टक्कर सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 में माना जा रहा है। इस फोन को लेकर लीक जानकारी की माने तो कंपनी Xiaomi Mix Fold 2 के सक्सेसर के तौर पर Mix Fold 3 को पेश कर सकती है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इस फोन के लेकर कोई डिटेल शेयर नहीं किया गया है। आइए आपको इस फोन के लीक स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं।

Xiaomi Mix Fold 3 फोल्डेबल फोन को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि, कंपनी इस नए स्मार्टफोन को 2023 की दूसरी छमाही में लॉन्च कर सकती है। लीक रिपोर्ट की मानें तो Xiaomi अपने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को वाटरप्रूफ डिजाइन और एक पेरिस्कोप कैमरा के साथ लॉन्च कर सकती है। हालांकि, टिपस्टर ने स्मार्टफोन के नाम का जिक्र नहीं किया है, लेकिन उम्मीद जताया जा रहा है कि, यह शाओमी का अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन Xiaomi Mix Fold 3 होगा। दरअसल पेरिस्कोप कैमरा में लेंस अन्य कैमरों की तुलना में अलग एंगल पर रखा जाता है। इसमें 10x तक जूम करने पर भी फोटो की क्वालिटी आपको अच्छी मिलेगी। आपको बता दें, पहले यह टेक्नोलॉजी केवल डिजिटल कैमरों में ही उपलब्ध था।

Xiaomi Mix Fold 3 के संभावित फीचर

Xiaomi Mix Fold 3 फोल्डेबल स्मार्टफोन Xiaomi के क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 2 SoC चिपसेट के साथ आ सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में आपको USB 3.2 पोर्ट और 16GB LPDDDR5x रैम और 512GB या 1TB UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकता है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि, Mix Fold 3 पहले के स्मार्टफोन से स्लिम और हल्का हो सकता है। इसी के साथ आपको इस फोन में 4,800mAh की बैटरी के साथ 120W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा कंपनी इस फोन में 67W फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट दे सकती है, जो Mix Fold 2 के बिलकुल समान हो सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
After Samsung Galaxy and Vivo, now Xiaomi has also started preparations to launch Mix Fold 3. The direct competition of Xiaomi Mix Fold 3 is being considered in Samsung Galaxy Z Fold 5.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X