Xiaomi 13 Series: दिल जितने आया शाओमी का धांसू 5G फोन, मिलेगा 50MP का मेन कैमरा

Xiaomi ने आखिरकार चीन में Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। नवीनतम फ्लैगशिप स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस हैं। पिछले साल के Xiaomi 12 Pro का सक्सेजर 50MP ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
Xiaomi 13 में फ्लैट-एज डिज़ाइन के साथ एक फ्लैट डिस्प्ले पैनल दिया गया है। आइए Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स पर करीब से नजर डालते हैं।
Xiaomi 13 सीरीज: कीमत
Xiaomi 13 सीरीज के स्मार्टफोन चार कॉन्फ़िगरेशन - 8GB + 128GB, 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB में खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और चीन में 14 दिसंबर से खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
- Xiaomi 13 8GB + 128GB - RMB 3999 (लगभग 47,400 रुपये)
- Xiaomi 13 8GB + 256GB - RMB 4299 (लगभग Rs 51,000)
- Xiaomi 13 12GB + 256GB - RMB 4599 (लगभग Rs 54,500)
- Xiaomi 13 12GB + 512GB - RMB 4999 (लगभग Rs 59,500)
- Xiaomi 13 Pro 8GB + 128GB - RMB 4999 (लगभग Rs 59,500)
- Xiaomi 13 Pro 8GB + 256GB - RMB 5399 (लगभग Rs 64,000)
- Xiaomi 13 Pro 12GB + 256GB - RMB 5799 (लगभग Rs 68,700)
- Xiaomi 13 Pro 12GB + 512GB - RMB 6299 (लगभग Rs 74,500)
Xiaomi 13 Series: Specifications
Xiaomi 13 सीरीज़ के स्मार्टफोन में E6 AMOLED डिस्प्ले पैनल हैं जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 1900 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करते हैं और डॉल्बी विजन कंटेंट के साथ आता हैं। वैनिला वेरिएंट में फुल एचडी + रिज़ॉल्यूशन वाला 6.36 इंच का डिस्प्ले पैनल है। जबकि, प्रो वेरिएंट क्वाड एचडी + रिज़ॉल्यूशन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ 6.73 इंच का एलटीपीओ डिस्प्ले के साथ आता है।
Xiaomi 13 सीरीज के हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस है। स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 अपने साथ एक एकीकृत एड्रेनो 740 जीपीयू, 12 जीबी तक एलपीडीडीआर5एक्स रैम और 512 जीबी तक यूएफएस 4.0 स्टोरेज लाता है। नए Xiaomi फ़्लैगशिप कंपनी के MIUI 14 के साथ ऑन बॉक्स आता है। Xiaomi 13 सीरीज के स्मार्टफोन्स के लिए MIUI 14 Android 13 पर आधारित है।
Xiaomi 13 Series: Camera
Xiaomi 13 Pro एक ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 1-इंच सेंसर आकार और OIS के साथ 50MP Sony IMX989 सेंसर, 115° फील्ड ऑफ़ व्यू के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और OIS के साथ 50MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है।
दूसरी ओर, Xiaomi 13 में OIS के साथ 50MP Sony IMX800 सेंसर, 120° फील्ड ऑफ व्यू के साथ 12MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 3.2x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ 10MP टेलीफोटो कैमरा है। नए Xiaomi फ्लैगशिप स्मार्टफोन में वीडियो कॉल के लिए 32MP फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Xiaomi 13 Pro: Feature
Xiaomi 13 Pro में 4820mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। जबकि, Xiaomi 13 4500mAh की बैटरी यूनिट से लैस है और 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। Xiaomi 13 सीरीज के स्मार्टफोन 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं। ये स्मार्टफोन चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए टाइप-सी पोर्ट का इस्तेमाल करते हैं।
Xiaomi 13 सीरीज के स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शन- सिरैमिक ब्लैक, सेरामिक व्हाइट, सेरामिक ग्रीन और माउंटेन ब्लू में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। एक Xiaomi 13 लिमिटेड एडिशन भी है जो फ्लेम रेड, सफायर ब्लू, सीमेंट ग्रे, हरिकेन येलो और जंगल ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Xiaomi 13 सीरीज के स्मार्टफोन स्टीरियो स्पीकर सेटअप से लैस हैं और IP68 रेटेड हैं।


Click it and Unblock the Notifications