Home
Mobile

श्याओमी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत घटी, अब हो गया है सस्ता!

By Agrahi

श्याओमी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई 5 की कीमत में कटौती की है। अब इस स्मार्टफोन की कीमत घटकर हो गई है 22,999 रुपए। यह स्मार्टफोन 24,999 रुपए में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन की कीमत में हुई कटौती की जानकारी श्याओमी इंडिया के हेड मनु जैन ने ट्वीट कर दी है। श्याओमी एमआई 5 फ्लिप्कार्ट और एमआईडॉटकॉम पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

श्याओमी Mi5 की नई कीमत की जानकारी मंगलवार को ही दी गई है, फिलहाल ऑनलाइन साइट्स पर इसकी पुरानीकीमत ही दिखाई दे रही है, जिसे जल्द ही अपडेट किया जएगा। श्याओमी का यह फोन शानदार लुक्स के साथ ही बेहतर फीचर्स और स्पेसीफिकेशन के साथ आता है।

आइए एक नज़र डालते हैं फोन के खास फीचर्स पर-

फुल एचडी डिस्प्ले

फुल एचडी डिस्प्ले

श्याओमी एमआई 5 में 5.15 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है, इसमें कर्व्ड 3डी सिरेमिक ग्लास दिया है। इसकी पिक्सल डेंसिटी 428पीपीआई है।

प्रोसेसर और रैम

प्रोसेसर और रैम

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर दिया है। जिसके साथ अड्रेनो 530 जीपीयू है। फोन में 3जीबी की दमदार रैम है जो कि शानदार परफॉरमेंस में मदद करती है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

ऑपरेटिंग सिस्टम

यह स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर काम करता है। फोन की इंटरनल मैमोरी 32 जीबी की है।

कैमरा

कैमरा

फोन में 16 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स298 कैमरा सेंसर और फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस भी है। फोन के रियर कैमरा में 4एक्सिस OIS है। इससे 4के वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है। इसमें 4 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

बैटरी

बैटरी

एमआई 5 में 3000mAh बैटरी दी गई है। यह फोन क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट करता है। कंपनी की माने तो इसका क्विक चारग एकाफी फ़ास्ट है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi has slashed the price of Mi 5 in India. All you need to know about Xiaomi Mi 5.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X