Xiaomi ने इन 2 सस्ते स्मार्टफोन्स की बढ़ाई कीमत, जानिए क्या है वजह?
चीन की टॉप स्मार्टफोन ब्रांड Xiaomi (शाओमी) के दो स्मार्टफोन Redmi 9A और Redmi 9A Sport की कीमतों में निर्माताओं द्वारा भारत में आधिकारिक तौर पर बढ़ोतरी की गई है। आधिकारिक तौर पर बढ़ी हुई कीमतें 11 नवंबर, 2021 से प्रभावी हैं और कस्टमर्स इसे Amazon और Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं। प्राइस हाइक के पीछे का कारण चल रहे ग्लोबल सेमीकंडक्टर मुद्दे के रूप में अनुमान लगाया जा रहा है जो मीडियाटेक और अन्य चिप निर्माताओं पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है।

Redmi 9A और Redmi 9A Sport दोनों को पावर देने के लिए MediaTek Helio G25 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। आप दोनों हैंडसेट की बढ़ी हुई कीमतों से अधिक जानकारी नीचे पढ़ सकते हैं।
Xiaomi ने बढ़ाई Redmi 9A और Redmi 9A Sport की कीमतें
Redmi 9A और Redmi 9A Sport दोनों के दो वेरिएंट हैं जो मार्केट में उपलब्ध हैं। Redmi 9A के 2GB/32GB वैरिएंट की कीमत पहले 6,999 रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 7,299 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा, 3GB/32GB की कीमत आधिकारिक तौर पर 7,999 रुपये की पिछली कीमत से बढ़ाकर 8,299 रुपये कर दी गई है।
दूसरी ओर, Redmi 9A स्पोर्ट के 2GB/32GB वैरिएंट की कीमत अब इसकी पूर्व कीमत 6,999 रुपये के बजाय 7,299 रुपये होगी। इसी मॉडल का दूसरा वेरिएंट 3GB/32GB के साथ अब 7,999 रुपये के बजाय 8,299 रुपये में आएगा। दोनों डिवाइस के लिए नई कीमतें गुरुवार से लागू हैं और इसे Amazon और Xiaomi की वेबसाइटों पर भी देखा जा सकता है।
क्या है दोनों डिवाइसों के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
तो आइए अब रेडमी के इन दोनों स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करते हैं। Redmi 9A के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो हैंडसेट में 1600 X 720 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.53 इंच का एचडी+ डिस्प्ले और सेल्फी स्नैपर के लिए वाटरड्रॉप नॉच है। यह डिवाइस एक एंट्री-लेवल MediaTek Helio G25 SoC को भी स्पोर्ट करता है जिसे IMG PowerVR GE8320 GPU के साथ पूरक किया गया है और इसमें 3GB रैम और 32GB माइक्रोएसडी कार्ड इंटरनल स्टोरेज के माध्यम से स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।
Redmi 9A में सिंगल 13MP का रियर कैमरा है जिसे LED फ्लैश के साथ वर्टिकली माउंट किया गया है। डिवाइस में 5000mAh की बैटरी भी है लेकिन यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट नहीं करती है।
इसके विपरीत Redmi 9A स्पोर्ट में एक डिस्प्ले है जिसमें 6.53-इंच HD+ IPS LCD पैनल 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो, 1600×720 पिक्सल, 400 निट्स ब्राइटनेस और TÜV रीनलैंड द्वारा प्रमाणित है। Redmi 9A की तरह ही, यह डिवाइस भी MediaTek Helio G25 SoC द्वारा समर्थित है, लेकिन इसमें एक्सपेंडेबल मेमोरी के साथ 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज है। हैंडसेट में 5000mAh की बैटरी भी है। दोनों डिवाइस MIUI कस्टम स्किन पर काम करते हैं।
इस प्रकार अब आप शाओमी (Xiaomi) के ये दो सबसे सस्ते मोबाइल फोन थोड़े महंगे हुए है और अलग कीमत में खरीदे जा सकेंगे। हालांकि कारण की पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं हुई है। लेकिन अगर आप भी बजट स्मार्टफोन की सोच रहे हैं, तो अब रेडमी 9ए और रेडमी 9ए स्पोर्ट थोड़े महंगे हो गए है।


Click it and Unblock the Notifications








