Xiaomi ने नए अवतार में पेश किया Redmi Note 13 Pro 5G, जानें बदले रूप की कीमत और खासियत
Xiaomi ने अपने भारतीय कस्टमर्स के लिए Redmi Note 13 Pro 5G को एक नए कलर में लॉन्च कर दिया है। आप इस फोन के नए कलर को Flipkart पर चेक कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह इस फोन का बोल्ड लुक है। यह यूजर्स के लिए पैशन और बोल्डनेस स्टेटमेंट से भरपूर है।
वहीं अगर आप एक बेहतरीन और स्टायलिश फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Redmi Note 13 Pro 5G के इस नए लुक पर एक नजर जरूर डालें। क्योंकि इस फोन के लुक को देखकर आपका इसे खरदीने का मन जरूर होगा।

Redmi Note 13 Pro 5G के नए वेरिएंट की कीमत
इस फोन के नए लुक को कंपनी ने फिलहाल Amazon पर सिंगल वेरिएंट के रूप में शोकेस किया है। फोन का 8GB+128GB वेरिएंट वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। इस फोन की कीमत 28,999 रुपये बताई जा रही है। ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि कंपनी इस फोन पर डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है।
Redmi Note 13 Pro 5G के नए कलर वेरिएंट Scarlet Red को अगर आप SBI Credit Card, ICICI Bank credit Card के साथ खरीदते हैं, तो इस पर आप सीधे 3,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं।
Redmi Note 13 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस
इस फोन को Redmi ने Snapdragon 7s Gen 2 Mobile Platform, 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया है। Redmi Note 13 Pro 5G को कंपनी ने 3 वेरिएंट 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB में लॉन्च किया है। वहीं फोन में LPDDR4X UFX 2.2 मेमोरी टाइप भी दिया गया है।
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले, 1.5K-2712x1220 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती हैं। फोन में 200MP Ultra-High Res Camera भी दिया गया है।
फोन में 8MP Ultrawide Angle और 2MP Macro सेंसर के साथ कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया है। Xiaomi ने अपने इस फोन में 5100mAh की बैटरी दी है, जो कि 67W Turbo चार्ज को सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








