जल्द भारत में लॉन्च होगा Redmi Note 12 Series, 200MP कैमरे के साथ मिल सकते हैं ये फीचर्स

स्मार्टफोन में 108MP तक के कैमरों का जमाना पुराना हो गया है। अब यूजर्स को 200MP का मेन लेंस देखने को मिलेगा। असल जिंदगी में यह कैमरा कितना दमदार है यह तो टेस्टिंग में ही पता चलेगा। Xiaomi जल्द ही ऐसा फोन लाने वाली है। Xiaomi इसी हफ्ते अपनी Redmi Note 12 सीरीज को लॉन्च करने वाली है।
ऑफिशियल जानकारी के मुताबिक स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में 27 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में कंपनी के तीन स्मार्टफोन होंगे- Redmi Note 12 Pro+, Note 12 Pro और Note 12। लॉन्च से पहले इस बारे में एक और जानकारी सिलसिला सामने आया है।
फोन में होगा 200MP कैमरा
सीरीज के प्लस वेरिएंट यानी Redmi Note 12 Pro Plus में 200MP का Samsung ISOCELL Hpx सेंसर मिलेगा। इस सीरीज को जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। इसे बीआईएस डेटाबेस में स्पॉट किया गया है। आइए जानते हैं Redmi Note 12 सीरीज में क्या हो सकता है खास।
Redmi Note 12 Series के फीचर्स
Xiaomi ने ऑफिशियल तौर पर इसकी जानकारी दी है। Redmi Note 12 Pro+ में यूजर्स को 200MP का लेंस मिलेगा। कंपनी ने इस हैंडसेट का टीजर भी जारी किया है, जिसके मुताबिक इसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। डिजाइन की बात करें तो हैंडसेट का रियर पैनल काफी हद तक Redmi Note 11T सीरीज से मिलता-जुलता है, जिसको कुछ समय पहले चीन में लॉन्च किया जा चूका है।
Redmi Note 12 Pro के फीचर्स
Redmi Note 12 Pro वेरिएंट में हमें Sony IMX766 लेंस मिलेगा। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन 1080 प्रोसेसर के साथ आएगा। यह 120W चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। 3सी लिस्टिंग के मुताबिक Redmi Note 12 Pro Plus में यूजर्स को 210W की चार्जिंग स्पीड मिल सकती है।
जल्द ही भारत में होगा लॉन्च
Redmi Note 12 सीरीज Redmi Note 12 को चीन में लॉन्च से ठीक पहले BIS सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। डिवाइस 22101316G मॉडल के साथ IMEI डेटा बेस में दिखाई दिया है। कंपनी इन स्मार्टफोन्स को भारत में कब लॉन्च करेगी, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इसे जल्द ही लॉन्च कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications







