Home
Mobile

Xiaomi ने भारतीय ग्राहकों के लिए लॉन्च किए Redmi Buds 5A, AI फीचर्स की मिलेगी सुविधा

Xiaomi ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Redmi Buds 5A को लॉन्च कर दिया है। Xiaomi ने अपने लेटेस्ट TWS earbuds को स्मार्टर लिविंग इवेंट 2024 इवेंट में पेश किया है। Xiaomi के नए बड्स 25dB ANC और ट्रांसपैरेंसी मोड जैसे फीचर से लैस है। यदि आप भी नए ईयरबड्स खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप Xiaomi के इन नए ईयरबड्स को खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। यहां हम आपको Redmi Buds 5A के स्पेक्स और कीमत से जुड़ी समस्त जानकारियां बताने जा रहे हैं।

Redmi Buds 5A के स्पेसिफिकेशन : Xiaomi ने अपने Redmi Buds 5A को ब्लूटूथ 5.3, SBC codec, Google Fast Pair के साथ मार्केट में पेश किया है। साथ ही इन ईयरबड्स को 12mm drives और पॉलिस्ड पेबल डिजाइन में लाया गया है। कॉलिंग को बेहतरीन बनाने के लिए और एक नया एक्सपीरियंस प्रोवाइड करने के लिए नए बड्स को AI ENC फीचर के साथ कनेक्ट किया गया है।

Xiaomi ने भारतीय ग्राहकों के लिए लॉन्च किए Redmi Buds 5A

Redmi Buds 5A 2kHz पर 25dB तक नॉइस कम करने की खासियत के साथ Active Noise Cancellation से लैस है। इसके अलावा इन नए बड्स में ट्रांसपैरेंसी मोड और बेहतर टच कंट्रोल भी मिल रहा है। इतना ही नहीं ये बड्स पसीने और पानी के छींटों से भी खुद को सुरक्षित रख सकता है, इसके लिए इनमें IPX4 स्प्लैस रेजिस्टेंट दिया गया है। नए बड्स 60ms तक लो लेटेंसी मोड के साथ ऑफर करते हैं। वहीं ऐप सपोर्ट की बात की जाए तो इन बड्स में Xiaomi Earbuds App के साथ कस्टमाइजेशन और अपडेट सेटिंग की जा सकती है।

Redmi Buds 5A की बैटरी लाइफ : Redmi Buds 5A की बैटरी की बात की जाए तो हर बड बिना ANC के 5 घंटों तक और ANC के साथ 3.5 घंटों की बैटरी लाइफ के साथ मार्केट में लॉन्च किए गए हैं। यह बड्स 440mAh केस बिना ANC के 30 घंटो तक और ANC के साथ 23 घंटों तक का प्लेबैक टाइम ऑफर करते हैं। 10 मिनट की चार्जिंग पर बड्स 90 मिनट्स तक म्यूजिक सुनने में इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi launches Redmi Buds 5A for Indian customers, will get the facility of AI features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X