Home
Mobile

Xiaomi अपने इस फोन पर दे रहा 6 हजार तक का डिस्काउंट, 108MP कैमरा, 6GB रैम से है लैस, यहां जानें

Xiaomi Mi 10i 5G Price Slashed: अगर आप भी कम दाम में दमदार प्रोसेसर और कैमरा से लैस स्मार्टर्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। स्मार्टफोन कंपनी शाओमी अपने Mi 10i फोन को कीमत से कम दाम में खरीदने का अपने ग्राहकों को मौका दे रही है। इस फोन को ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart से ऑफर्स के तहत ग्राहक हजारों की छूट के साथ घर ला सकते हैं। तो चलिए आपको इस फोन पर मिल रहे बैंक ऑफर्स औऱ इसकी नई कीमत के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Mi 10i फोन पर ऑफर और कीमत

शाओमी ने भारत में Mi 10i फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये तय किया था। अब इस फोन को फ्लिपकार्ट पर 18,970 में लिस्ट किया गया है। अगर ग्राहक Flipkart Axis Bank Card से इस फोन को खरीदता है तो उसे 5% का एक्स्ट्रा डिस्काउंट दिया जाएगा। इस फोन को ग्राहक एटलांटिक ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और पैसिफिक सनराइज कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

Xiaomi अपने इस फोन पर दे रहा 6 हजार तक का डिस्काउंट, जानें सभी डिटेल

Mi 10i स्पेसिफिकेशन

Mi 10i 5G स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल है। इसके डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से पैक्ड किया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 750G प्रोसेसर शामिल किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। जो 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेटअप के साथ आ रही है। इसमें Samsung HM2 सेंसर को शामिल किया गया है, जो 1/1.52 सेंसर साइज, 9 इन 1 पिक्सल बिनिंग, 2.1um सुपर पिक्सल और f/1.75 अपर्चर के साथ आएगा। इसके अलावा आपको इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस भी मिलेगा। फोन के रियर कैमरा में एचडीआर, गूगल लेंस, नाइट मोड 2.0, प्रो मोड, पनोरमा, आको सिक्स लॉन्ग एक्सपोजर मोड्स, रॉ मोड और 4k वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे धांसू फीचर्स दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। जो एफ/2.45 अपर्चर और 1.0 माइक्रोन पिक्सल साइज़ के साथ आएगा। इसके साथ ही फ्रंट कैमरा में नाइट मोड 1.0, एआई ब्यूटीफाई, एआई पोर्टेट मोड, फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर शामिल किए गए हैं। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4820mAh की बैटरी दी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi had fixed the price of 6GB RAM and 128GB storage of Mi 10i phone in India at Rs 24,999. Which is now listed on Flipkart for Rs 18,970. Customers can buy this phone in Atlantic Blue, Midnight Black and Pacific Sunrise color options.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X