Xiaomi का यह प्रीमियम स्मार्टफोन मिल रहा है 10000 रुपये की भारी छूट में, जानें ऑफर की डिटेल
Xiaomi (शाओमी) पिछले साल के फ्लैगशिप Mi 11X Pro को भारत में सबसे कम कीमत पर बेच रही है। स्मार्टफोन को पिछले साल 8GB RAM और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 39,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन इसे अब Xiaomi India के Mi फैन फेस्टिवल में 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Xiaomi Mi 11X Pro की कीमत 10000 रुपये हुई कम
जी हाँ, चीन की टॉप स्मार्टफोन कंपनियों में से एक Xiaomi ने फोन की कीमत को घटाकर 34,999 रुपये कर दिया है। उसके ऊपर, कस्टमर Mi एक्सचेंज प्रोग्राम के साथ 5,000 रुपये का एक्स्ट्रा बेनीफिट भी प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रकार अभी यह फोन महज 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
फोन स्नैपड्रैगन 888 SoC के साथ आता है और भले ही इसे पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था, लेकिन यह फ्लैगशिप फोन के लिए मार्केट में किसी के लिए भी एक शानदार डिवाइस है, खासकर इस कीमत पर। जब आप Mi 11X Pro की तुलना Xiaomi 11T Pro से करते हैं, तो यह और भी बेहतरीन डील बन जाती है, जिसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। वहीं बाद वाला स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 888 SoC के साथ आता है और उसमें भी 108-मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर दिया गया हैं।

क्या आपको Xiaomi Mi 11X Pro स्मार्टफोन खरीदना चाहिए?
अब लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या हमें शाओमी का एमआई 11एक्स प्रो खरीदना चाहिए या नहीं क्योंकि इसके बाद भी कई फोन निकले हैं और उसमें से एक 11T प्रो है। जैसा कि हमने पहले भी ऊपर बताया है, दोनों डिवाइसों के बीच बहुत कम अंतर हैं और 11T प्रो की कीमत 10,000 रुपये अधिक है। यदि आप Mi 11X Pro की तुलना स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर फोन से करते हैं, तो परफॉर्मेंस में केवल मामूली अंतर है।
क्या मिलते हैं Xiaomi Mi 11X Pro में फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Mi 11X Pro सिर्फ 7.8mm मोटा है और इसका वजन भी सिर्फ 196 ग्राम है। वहीं फोन को डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP53 रेटिंग भी दी गई है।
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो, Xiaomi Mi 11X Pro पीछे की तरफ 108MP प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल सेकेंडरी कैमरा सेंसर और 5MP ट्रिपल टेली-मैक्रो कैमरा लेंस के साथ आता है।
बैटरी बैकअप की बात की जाए तो फोन में 4520mAh की बैटरी दी गई है। और चार्जिंग के लिए इसमें 33W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। तो खैर, अगर आप भी कोई प्रीमियम फ्लैगशिप वाला स्मार्टफोन इतनी बड़ी छूट के साथ खरीदना चाहते हैं तो अभी आपके पास सबसे बढ़िया मौका है और आप Mi 11X Pro को 10000 रुपये की भारी छूट के साथ खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








