श्याओमी मी 5सी में क्या पेश होगा स्पेशल
श्याओमी, भारत में जाना-माना नाम बन चुका है। कुछ ही दिनों में श्योअमी अपनी नई पेशकश मी नोट 2 को लांच करने के बाद अब श्याओमी मी 5सी को लांच करने वाला है।

इसमें क्या विशेषताएं होगीं, इस बारे में श्याओमी ने अब तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। पर इसकी लीक इमेज़ मार्केट में फैल चुकी हैं और इनके आधार पर फीचर्स का पता लगाया जा रहा है।
आइए हम भी जानते हैं कि श्याओमी मी 5सी में क्या-क्या फीचर्स मिलेंगे:
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
तस्वीरों का लीक़ होना
इस मॉडल के कुल 4 पिक्चर्स लीक हुए हैं। जिनसे इसके फीचर्स का अंदाजा लगाया जा रहा है।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
की स्पेक्स
श्याओमी मी 5सी में की पर लाइट होगी। साथ ही लीक तस्वीरों के अनुसार, इसमें 2.2 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर मीडिया टेक प्रोसेसर होगा और इसमें एंड्रायड का 6.0 मार्शमैलो वर्जन होगा। इस फोन में 64 जीबी का इंटरनल स्टोरेज मिलेगा।
2.5डी ग्लास डिस्प्ले
इस फोन में लीक तस्वीरों को ध्यान से देखें तो 2.5 डी ग्लास डिस्प्ले का फीचर समझ में आता है। जिसमें 4जी वोल्टे कनेक्टिीविटी सर्पोट होगा।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
ई- इंक डिस्प्ले
इस मॉडल में श्याओमी अपने यूजर्स को ई-इंक डिस्प्ले उपलब्ध करवाएगा। यह एक प्रकार की पेपर की भांति तकनीकी होती है जिसमें बहुत ज्यादा ब्राइटनेस और कन्ट्रास्ट होता है, इसके लिए बहुत कम पॉवर का इस्तेमाल किया जाता है। अमेज़न किंडल, ई-इंक टेक्नोलॉजी का सबसे बेस्ट उदाहरण है।
टीज़र में दिखना
इस लीक इमेज के अलावा, एक टीजर भी सामने आया है जिसमें ई-इंक तकनीकी के बारे में स्पष्ट दिख रहा है। अब देखना ये है कि ये फोन यूजर्स के बीच क्या खास और नया लेकर आने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications








