Home
Mobile

Xiaomi Mi 9 के साथ लॉन्च होगा एक अन्य डिवाइस, जानिए इनकी खास बात

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी काफी जानी-मानी कंपनियों में से एक है। कंपनी एक के बाद स्मार्टफोन को लॉन्च करने पर फोकस कर रही है। कंपनी के स्मार्टफोन लोगों को भी काफी पसंद आ रहे हैं। बता दें, कंपनी 20 फरवरी को अपना Xiaomi Mi 9 लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर ली गई है। हालांकि खबरों से पता चलता है कि कंपनी अपने स्मार्टफोन के साथ एक और डिवाइस लॉन्च कर सकती है।

Xiaomi Mi 9 के साथ लॉन्च होगा एक अन्य डिवाइस, जानिए इनकी खास बात

बता दें, कंपनी ने खुद अपने वीबो अकाउंट से पोस्ट करते हुए बताया कि वह इवेंट में एक और प्रॉडक्ट को लॉन्च करेगी। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि शाओमी इस इवेंट में अपना Mi Router भी लॉन्च कर सकती है। बताया जा रहा है कि शाओमी भारत में अपने मौजूदा राउटर को अपग्रेड करने के लिए हाई एंड राउटर को लॉन्च कर सकती है। बता दें, कंपनी ने सबसे पहले 2013 में अपना राउटर पेश किया था। जिसके बाद कंपनी समय समय पर अपने राउटर पेश करती आई है। अनुमान लगाया जा रहा है कंपनी अपने नए राउटर को भारत में WiFi 6 स्टैंडर्ड सपोर्ट के साथ लॉन्च कर सकती है।

Xiaomi Mi 9 स्पेसिफिकेशन

कंपनी द्वारा आयोजित इवेंट में सबका ध्यान Xiaomi Mi 9 पर ही होगा। कंपनी द्वारा स्मार्टफोन को MWC2019 में पेश किया जा सकता है। बता दें, कंपनी अपने स्मार्टफोन को ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च कर सकती है। वहीं, फोन को ग्रेडिएंट फिनिश के साथ पेश किया जा सकता है। फोन को लेकर लीक्स से पता चलता है कि हैंडसेट 6.4-inch Full HD+ AMOLED डिस्प्ले और Qualcomm Snapdragon 855 SoC के साथ आएगा।

कैमरा की बात करें तो बैक में पहला सेंसर 48मेगापिक्सल और दो सेंसर 12मेगापिक्सल के हो सकते हैं। वहीं, सेल्फी के लिए 24मेगापिक्सल कैमरा हो सकता है। स्टोरेज के मामले में स्मार्टफोन में 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। स्मार्टफोन को RMB 2,999 की कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है जो 30,500 रुपये बैठती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Chinese smartphone manufacturer Shaoomi is one of the well-known companies. The company is focusing on launching a smartphone after the other. The company's smartphones are also quite like people. Explain, the company is going to launch its Xiaomi Mi 9 on February 20. This smartphone has been prepared to launch.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X