Xiaomi Mi A1 एंड्रायड वन स्मार्टफोन के स्पेक्स लीक
पिछले कुछ दिनों में हमने एंड्रायड वन स्मार्टफोन के बारे में कई खबरें सुनी है, यह स्मार्टफोन चाइना की स्मार्टफोन कंपनी श्याओमी बना रही है। कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन का नाम Xiaomi Mi A1 होगा।

श्याओमी मी ए1 एक अफोर्डेबल एंड्रायड वन स्मार्टफोन माना जा रहा है। हालांकि यदि आप इसके फीचर्स और स्पेक्स पर ध्यान दें तो यह कमाल है। इस स्मार्टफोन के डूअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आने की उम्मीद है। इस फोन को डिज़ाइन भी श्याओमी मी 5एक्स पर किया गया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो श्याओमी आने वाली 5 सितंबर को एक स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, यह स्मार्टफोन डूअल कैमरा स्मार्टफोन होगा। यह भी कहा जा रहा है कि यह फोन Xiaomi Mi 5X नहीं होगा, यानी कि हो सकता है कि कंपनी Xiaomi Mi A1 को इस दिन लॉन्च करे, फिलहाल अभी कुछ भी कन्फर्म नहीं है।
इन सभी कंफ्यूजन के बीच गीकबेंच डाटाबेस पर श्याओमी मी ए1 को स्पॉट किया गया है। जहां इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन भी देखने को मिले हैं। बेंचमार्क की इस लिस्टिंग में एंड्रायड वन स्मार्टफोन 4जीबी रैम के साथ आता है और इसमें एंड्रायड 7.1.2 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसके हार्डवेयर को देखें तो इसमें ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625एसओसी दिया जाएगा।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications