Home
Mobile

Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, जानें कैसे है Mi A1 से अलग

By Nikita Rawat

Xiaomi ने अपने नए एंड्रॉयड वन फोन को ग्लोबली शाओमी एमआई ए2 के रूप में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को चीन में शाओमी एमआई 6 एक्स के रूप में जाना जाता है। इस स्मार्टफोन के एक अलग वेरियंट Xiaomi Mi A2 Lite को भी स्पेन में एक इवेंट के दौरान ग्लोबली लॉन्च किया गया। यह दो नए स्मार्टफोन स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव के साथ आते हैं। Xiaomi Mi A2 Lite भले ही छोटी स्क्रीन के साथ आता है लेकिन इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, जानें कैसे है Mi A1 से अलग

Xiaomi का स्मार्ट एंड्रॉयड फोन

बताया जा रहा है कि Mi A2 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 20,000 रुपये हो सकती है, वहीं 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला 22,000 रुपये में बिक सकता है। Mi A2 8 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन 40 देशों में बेचा जाएगा। Mi A1 स्मार्टफोन Mi A2 का पुराना वर्जन है और हम आपको बताएंगे कि Mi A2 पुराने Mi A1 से कैसे अलग है।

Xiaomi Mi A2 की बॉडी मेटल बॉडी है। जिसमें डुअल रिअर कैमरा सेटअप है। फोन में आपको 5.99 इंच की डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेशियो 18:9 है। वहीं Mi A1 स्मार्टफोन की बात करें तो फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है। फुलव्यू डिस्प्ले के साथ यह फोन बेजल के साथ आता है।

फोन का कैमरा सेटअप

एमआई ए 1 में हॉरिजॉन्टल कैमरा सेटअप है। Mi A2 सिक्योरिटी के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 के साथ 2.5 डी घुमावदार ग्लास दिया गया है। Mi A2 में डुअल रिअर कैमरा सैटअप है जिसमें 12 एमपी प्राइमरी सोनी आईएमएक्स 486 सेंसर दिया गया है, वहीं सेकेंडरी कैमरा में एफ / 1.75 एपर्चर वाले सेंसर के साथ 20 एमपी सेंसर दिया गया है। 20 एमपी सेकेंडरी शूटर 'सुपर पिक्सेल' फीचर के साथ आता है जो फोन में शानदार फोटो क्लिक करने में मदद करता है। फोन का एआई एन्हांसमेंट फीचर काफी दमदार है। 20 एमपी का फ्रंट सेल्फी शूटर में एआई फीचर्स और पोर्ट्रेट मोड के साथ आता है।

पुराने Mi A1 की बात करें तो उसमें सेकेंडरी कैमरा सेटअप है जिसमें एफ/ 2.2 एपर्चर के साथ 12 एमपी चौड़े कोण प्राथमिक सेंसर और एफ / 2.6 एपर्चर के साथ एक 12 एमपी टेलीफ़ोटो लेंस शामिल था। Mi A1 और Mi A2 ने ज़ियामी के कस्टम एमआईयूआई के बजाय स्टॉक एंड्रॉइड को अपनाकर बाकी ज़ियामी फोनों से खुद को अलग कर दिया। Mi A1 एंड्रॉयड 7.1 नौगेट के साथ बाजार में लॉन्च हुआ था जबकि नया Mi A2 एंड्रॉयड 8.1 ओरेओ पर चलता है। फोन ने 2 एक्स ऑप्टिकल ज़ूम फीचर भी मौजूद था। Mi A1 नोर्मल कैमरा सेटअप के साथ आता है इसका फ्रंट कैमरा 5 एमपी एक है। वैसे तो कम रोशनी में कुछ खास तस्वीरें नहीं खिंची जा सकती है लेकिन नोर्मल लाइट में अच्छी तस्वीरें ली जा सकती हैं।

स्टोरेज और बैटरी

Mi A2 में प्रोसेसिंग प्रोवाइज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है। फोन 4 जीबी /6 जीबी रैम और 32 जीबी / 64 जीबी / 128 जीबी स्टोरेज स्पेस के साथ आता है। Mi A1 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज में आता है और लेकिन माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट से 128 जीबी तक स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। Mi A1 में 3080 एमएएच बैटरी पैकिंग दी गई है वहीं, Mi A2 3010 एमएएच बैटरी के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Mi A2 smartphone will be launched in India soon. The Mi A2's 4 GB RAM + 64 GB storage model can be priced at Rs 20,000, while the 6 GB RAM and 64 GB storage can be sold for 22,000 rupees. The Mi A2 will be launched in India on August 8. This smartphone will be sold in 40 countries.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X