Home
Mobile

बिग स्क्रीन और बिग बैटरी फोन Xiaomi Mi Max 2 लॉन्च, कीमत 16,999 रु

By Agrahi

श्याओमी ने आखिरकार भारतीय यूज़र्स के लिए भी अपना दमदार स्मार्टफोन मी मैक्स 2 लॉन्च कर दिया है। इस फोन का भारत में काफी लंबे समय से इंतजार था। कंपनी ने इस नए फोन की कीमत भारत में 16,999 रुपए रखी है। भारत में इस फोन की 'मेड इन इंडिया' यूनिट बेचीं जाएंगी।

बिग स्क्रीन और बिग बैटरी फोन Xiaomi Mi Max 2 लॉन्च, कीमत 16,999 रु

मी मैक्स 2, श्याओमी के मी मैक्स का सक्सेसर है, जो भारत में साल 2016 में पेश किया गया था। मी मैक्स 2 को चाइना में मई में लॉन्च किया गया था। तभी से इस फोन की काफी चर्चाएं थीं। यह बिग स्क्रीन के साथ ही कई अन्य शानदार फीचर्स के साथ आता है।

श्याओमी के इस फोन में एक और खास बात है कि इसके साथ यूज़र्स को मिलेगा रिलायंस जियो का 100जीबी का एडिशनल डाटा। जो कि यूज़र्स को 309 रुपए के रिचार्ज के साथ करीब 10 महीनों तक के लिए 10जीबी/महीने मिलेगा।

चलिए अब जानते हैं फोन के अन्य फीचर्स, कीमत और इसकी सेल की जानकारी।

डिस्प्ले और डिज़ाइन

डिस्प्ले और डिज़ाइन

श्याओमी मी मैक्स 2 स्मार्टफोन में मेटल बॉडी दी गई है। फोन में दिए गए एज इसे खुबसूरत बनाते हैं। इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

फोन के डिस्प्ले के बारे में बात करें तो इसमें 6.44इंच का फुल एचडी 1080पी डिस्प्ले है। इसकी बिग स्क्रीन ही इसका सबसे बड़ी हाईलाइट है।

प्रोसेसर और स्टोरेज

प्रोसेसर और स्टोरेज

श्याओमी के इस सेकंड जनरेशन फैबलेट में 2GHz ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 625 एसओसी दिया है। इस फोन की रैम 4जीबी की है और इसमें 64जीबी की स्टोरेज है।

बैटरी लाइफ

बैटरी लाइफ

बिग स्क्रीन और प्रोसेसर को फुल सपोर्ट देने के लिए फोन में 5300mAh की बैटरी भी है, जो फोन को दो दिन का बैकअप देती है। इसमें क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट दिया है, जिससे बैटरी 1 घंटे में 68% चार्ज हो जाती है।

कैमरा

कैमरा

मी मैक्स 2 में 12एमपी का सोनी आईएमएक्स386 सेंसर दिया है। इस कैमरा के साथ एलईडी फ़्लैश और पीडीएएफ भी है। फोन से बेहतर लो लाइट फोटोग्राफी की जा सकती है। इस फोन का फ्रंट कैमरा 5एमपी का है।

सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी

सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी

श्याओमी का यह फोन एंड्रायड 7.1.1 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में MIUI 8 दिया है। फोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट के साथ ही आईआर ब्लास्टर, एमआई रिमोट ऐप जैसे फीचर भी हैं। साथ ही कंपनी का कहना है कि इसमें MIUI 9 अपडेट भी मिलेगा।

कीमत और सेल

कीमत और सेल

श्याओमी ने अपने इस मी मैक्स 2 की कीमत भारत में 16,999 रुपए रखी है। इस कीमत में आपको फोन का 64जीबी वैरिएंट मिलेगा। फोन की सेल 20 जुलाई से शुरू हो रही है। यह सेल Mi.com पर शुरू होगी। साथ ही फोन की ऑनलाइन और ऑफलाइन सेल 27 जुलाई से शुरू है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Mi Max 2 launched at Rs. 16,999; sale debuts on July 20. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X