Home
Mobile

Xiaomi Mix Flip ग्लोबल बाजार में Z Flip 6 से इतना होगा महंगा, ग्लोबली कीमत और सेल डेट कंफर्म

Xiaomi का पहला वर्टिकल फोल्डेबल फोन Xiaomi Mix Flip चीन के बाद अब ग्लोबली मार्केट में दस्तक देने को तैयार है। शाओमी का यह पहला फोल्डेबल होगा, जिसे सालों बाद यूरोपीय बाजार में पेश किया जाएगा।

Xiaomi MIX Flip लॉन्चिंग व कीमत - इस लॉन्च की पुष्टि Xiaomi के बल्गेरियाई कंट्री मैनेजर निकोलाई नानकोव ने एक इंटरव्यू में किया है।

Xiaomi Mix Flip  ग्लोबल बाजार में Z Flip 6 से इतना होगा महंगा

नानकोव ने घोषणा किया है कि, मिक्स फ्लिप अगले कुछ हफ्तों में पूर्वी यूरोप में पेश किया जाएगा, जिसकी बिक्री 15 अगस्त 2024 के बाद शुरू होगी। प्राइज की बात करें तो इसकी कीमत तकरीबन 2,600 बल्गेरियाई लेव या लगभग €1,300 होगी।

Xiaomi MIX Flip स्पेसिफिकेशन - Mix Flip में 6.9 इंच का फोल्डेबल OLED मेन डिस्प्ले है, जो 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120Hz की रिफ्रेश रेट ऑफर करता है।

Xiaomi Mix Flip  ग्लोबल बाजार में Z Flip 6 से इतना होगा महंगा

इसके बाहरी हिस्से में एक छोटा चार इंच का कवर डिस्प्ले है, जो डुअल रियर कैमरों को एकीकृत करता है। Xiaomi का कहना है कि, आप फोन को खोले बिना कई कार्यों के लिए बाहरी डिस्प्ले का उपयोग कर सकते हैं।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट दिया गया है। कैमरा सिस्टम की बात करें तो ऑटोफोकस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल है।

यूजर्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए Xiaomi ने Mix Flip को 4,800mAh की एक बड़ी बैटरी शामिल किया है। हालांकि कंपनी चीन में तीन स्टोरेज कॉन्फिगरेशन ऑफर करती है। 12GB या 16GB रैम के साथ 256GB, 512GB या 1TB की इंटरनल स्टोरेज है। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि, यूरोपीय बाजार में कौन से ऑप्शन उपलब्ध होंगे।

Mix Flip के साथ वैश्विक फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में Xiaomi का प्रवेश यूजर्स के लिए एक बेस्ट ऑप्शन ऑफर करता है। हालांकि, €1,300 की कीमत के साथ Xiaomi का सीधा मुकाबला Samsung और Motorola के फ्लिप फोन से माना जा रहा है, जिन्होंने पहले ही ग्लोबल स्तर पर फोल्डेबल बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा ली है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Mix Flip global price and sale date officially confirmed know all details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X