Home
Mobile

Xiaomi ने अपना पहला Flip फोन Leica कैमरा के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत से लेकर खासियत

Xiaomi ने आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, अपना पहला फ्लिप स्मार्टफोन Xiaomi Mix Flip को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है।

यह कंपनी का पहला क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन है। Xiaomi Mix Flip का सीधा मुकाबला Motorola Razr 50 Ultra और Galaxy Z Flip6 से माना जा रहा है, जिससे फ्लिप स्मार्टफोन बाजार में और अधिक प्रतिस्पर्धा आएगी।

Xiaomi ने अपना पहला Flip फोन Leica कैमरा के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत

कंपनी ने अपने इस फ्लिप फोन को Xiaomi MIX Fold 4 के साथ पेश किया है। फिलहाल ये दोनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन चीन में उपलब्ध कराए गए हैं। जिसे कंपनी ने तगड़े स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन के साथ पेश किया है। आइए आपको इसकी कीमत और खासियत विस्तार से बताते हैं।

Xiaomi Mix Flip 4 के स्पेसिफिकेशन -

डिस्प्ले: Xiaomi MIX Flip में आपको 6.86 इंच फोल्डेबल OLED TCL C8+ LTPO स्क्रीन मिल रही है। जिसमें FHD+ 2912 x 1224 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 2160Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट मिलेगा।

Xiaomi ने अपना पहला Flip फोन Leica कैमरा के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत

बाहरी स्क्रीन: इस फोन में 4.01 इंच की बड़ी OLED TCL C8+ स्क्रीन मिलती है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2500निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 1392 x 1208 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 2160Hz PWM डिमिंग के साथ Xiaomi Dragon क्रिस्टल ग्लास दी गई है।

प्रोसेसिंग: शाओमी ने इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट दिया है। 3500mm² 3D VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम और LPDDR5x RAM व UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज मिल रही है।

ओएस: Xiaomi MIX Flip फोन Android 14 और HyperOS 1.0 पर रन करेगा।

बैटरी: Xiaomi MIX Flip में लंबे बैकअप के लिए 4,780mAh बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में 50MP OmniVision 800 लेंस OIS के साथ दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 50MP का OV60A4 टेलीफोटो लेंस 2x जूम और OIS के साथ मिल रहा है।

फ्रंट कैमरा: इसके साथ ही इसमें 32MP सोनी IMX816 कैमरा दिया गया है।

अन्य फीचर्स: इसमें डुअल स्पीकर, 2 x G1 बैटरी मैनेजमेंट चिप, R1 करंट बैलेंसिंग चिप, T1 सिग्नल एन्हांस्ड चिप सपोर्ट के साथ साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

डायमेंशन: इसके डायमेंशन की बात करें तो इस फोन के फोल्ड होने पर 74 x 74 x 16mm और अनफोल्ड होने पर 167.5 x 74 x 7.6mm है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X