Home
Mobile

Xiaomi Mix Fold 3 अगले महीने होगा लॉन्च, Motorola Razr को देगा टक्कर, जानें सभी डिटेल्स

Xiaomi Mix Fold 3 : इस समय मार्केट में फ्लिप और फोल्डेबल स्मार्टफोन का क्रेज लोगों में देखने को मिल रहा है। जिसे देखते हुए Google, Motorola, Oppo समेत कई नामचीन स्मार्टफोन कंपनियां अपना फोल्डेबल फोन लॉन्च कर रही हैं। हाल ही में Motorola ने भी अपना फोल्डेबल फोन भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। जिसके बाद अब Xiaomi भी अपना नेक्स्ट-जेनरेशन फोल्डेबल स्मार्टफोन Mix Fold 3 को जल्द ही लॉन्च करने की तैयारियों में जुट गया है। यह फोन अगले महीने दस्तक दे सकता है। जिसका सीधा मुकाबला मोटोरोला के नए फोल्डेबल फोन रेजर 40 से माना जा रहा है। तो आईए आपको इस अपकमिंग फोल्डेबल फोन के स्पेक्स से लेकर कीमत तक की जानकारी विस्तार से बताते हैं।

Mi Mix Fold 3 लॉन्चिंग डिटेल

आपको बता दें, Xiaomi के प्रेसिडेंट Lu Weibing ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर इस अपकमिंग फोन Xiaomi Mix Fold 3 को अगले महीने लॉन्च करने की पुष्टि की है। हालांकि इससे पहल टिप्सटर Ice Universe (@UniverseIce ने इस फोन के जल्द लॉन्च होने के संकेत दिए थे।

Xiaomi Mix Fold 3 अगले महीने होगा लॉन्च, Motorola Razr को देगा टक्कर

Xiaomi Mix Fold 3 के संभावित स्पेसिफिकेशंस

Xiaomi Mix Fold 3 के बाहरी पैनल 6.5 इंच और इंटरनल डिस्प्ले 8.02 इंच फुल HD+ 2,400 x 1,080 पिक्सल के साथ लाया जा सकता है। यह ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC से लैस होगा। इसके अलाना इसमें 16 GB का LPDDDR5x रैम और 1 TB तक की UFS 4.0 स्टोरेज दी जा सकती है। यह फोन काफी मजबूत और पुराने मॉडल से काफी पतला हो सकता है। इस नए फोल्डेबल स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप हाइंज हो सकता है, जिससे गिरने पर इसकी रेजिस्टेंस की क्षमता बढ़ेगी। इसे व्हाइट कर्व्ड फ्रेम में पेश किया जा सकता है। इसमें दो जून लेंस के साथ Leica ट्यून्ड कैमरा हो सकते हैं। इसके डिस्प्ले के नीचे सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी 4,800 mAh की बैटरी दे सकती है, जो 120 W वायर्ड चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Mi Mix Fold 2

शाओमी ने Mi Mix Fold 2 को अगस्त 2022 में लॉन्च किया था। जिसमें 6.56 इंच AMOLED कवर स्क्रीन मिलती है। जिसके स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। Mi Mix Fold 2 का इंटरनल स्क्रीन 8.02 इंच की है। इस डिवाइस में कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 चिपसेट दिया है। इस फोन के प्रोटेक्शन के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास विक्टस दिया गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi's new foldable phone Xiaomi Mix Fold 3 is going to be launched next month. Whose outer panel can be offered with 6.5 inches and internal display 8.02 inches Full HD + 2,400 x 1,080 pixels.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X