Xiaomi Mix Fold 3 Qulacomm के स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC के साथ लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
Xiaomi Mix Fold 3: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपने नए फोल्डेबल फोन Xiaomi Mix Fold 3 को चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया है। डुअल E6 OLED डिस्प्ले वाले शाओमी मिक्स फोल्ड 3 की बिक्री 16 अगस्त से शुरू कर दी जाएगी। हालांकि यह फोन फिलहाल घरेलू बाजार में ही उपलब्ध होगी। इसके भारत में उपलब्धता को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। तो चलिए आगे इस फोन की कीमत से लेकर इसके स्पेक्स तक के बारे में डिटेल्स जानते हैं।
Xiaomi Mix Fold 3 की कीमत
Xiaomi Mix Fold 3 को कंपनी ने मून शैडो ब्लैक और गोल्ड दो कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। इसकी कीमत की बात करें तो इसके 12GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए ग्राहकों को CNY 8,999 यानि कि, लगभग 1,03,000 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं इसके 16GB रैम और 512GB स्टोरेज की कीमत CNY 9,999 यानि कि, लगभग 1,14,500 रुपये और 16GB रैम + 1TB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल के लिए CNY 10,999 यानि कि, लगभग 1,26,600 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।

Xiaomi Mix Fold 3 के स्पेसिफिकेशन
Xiaomi Mix Fold 3 को 6.56 इंच AMOLED बाहरी डिस्प्ले और मेन स्क्रीन 8.25-इंच का दिया गया है। दोनों डिस्प्ले सैमसंग के E6 पैनल और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आ रहे हैं। इसे Qulacomm के स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC से लैस किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 4 कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल सोनी IMX 800 के साथ, 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और10 मेगापिक्सल पेरिस्कोप लेंस के साथ आ रहे हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 4,800mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Moto G54 5G जल्द होने वाला है लॉन्च
Motorola बहुत जल्द अपना नया स्मार्टफोन Moto G54 5G लॉन्च करने वाला है। कंपनी मोटो जी54 और मोटो जी84 सहित कई स्मार्टफोन को बाजार में लाने की तैयारी कर रहा है। इस अपकमिंग फोन ने FCC में जगह बना ली है। लिस्टिंग इसके फीचर्स के बारे में भी बताती है। डॉक्यूमेंट्स में MC-202L 20W टर्बोपावर वॉल चार्जिंग एडॉप्टर और 5640 एमएएच क्षमता वाली PC50 बैटरी होने का खुलासा हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications







